काली घटाओं ने डाला डेरा लू के थपेड़ों से मिली राहत

Black clouds in Gondia brought relief from the heat
काली घटाओं ने डाला डेरा लू के थपेड़ों से मिली राहत
गोंदिया काली घटाओं ने डाला डेरा लू के थपेड़ों से मिली राहत

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. गुरुवार दोपहर 3 बजे के बाद से मौसम में अचानक बदलाव आया एवं आसमान में घने बादल छा गए। इस दौरान कुछ स्थानों से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान चलने की जानकारी मिली है। मौसम में आए इस बदला से पिछले कई दिनों से गर्मी से हलाकान हो रहे नागरिकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन उमस बढ़ जाने से समस्या जस की तस बनी हुई है। जिले का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। 12 मई को भी सुबह 10 बजे के बाद से सूरज आग उगल रहा था एवं भीषण गर्मी से लाेग परेशान थे। इसी बीच कई स्थानों पर बिजली की आंखमिचौली जारी रहने से भी नागरिक परेशान हो रहे थे। लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए। जिससे गर्मी का प्रकोप कुछ कम हुआ एवं  लोगों को राहत मिली। तिरोड़ा संवाददाता ने बताया कि दोपहर बाद 4 बजे के दौरान आसमान में बादल छाने के साथ ही शहर में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। जिससे परेशानी तो हुई, लेकिन गर्मी कम हो जाने से नागरिकों को राहत भी मिली। उसी प्रकार देवरी संवाददाता ने बताया कि शाम 5 बजे के दौरान अचानक मौसम में बदलाव आया एवं आसमान में घने बादल छा गए। रात के समय हलकी बारिश होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। गोंदिया शहर में भी 3 बजे के बाद बदरीला मौसम हो जाने से थोड़ी राहत नागरिकों ने महसूस की। गोरेगांव, सड़क अर्जुनी, सालेकसा में भी मौसम में इसी तरह बदलाव अाने की जानकारी मिली है। गाैरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से नागरिकों के हाल बेहाल है। सुबह 9 बजे से ही तेज गर्मी शुरू हो जाती है एवं दोपहर बाद तो सड़कों पर ईक्का-दुक्का लोग ही दिखाई पड़ते है। शाम 5 बजे के बाद ही सड़कों पर आवाजाही शुरू होती है। 

Created On :   13 May 2022 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story