गणित-भौतिकी रसायन शास्त्र ने बढ़ाई धड़कनें

Board Exam: Mathematics, Physics, Chemistry raised the pulse
गणित-भौतिकी रसायन शास्त्र ने बढ़ाई धड़कनें
बोर्ड परीक्षा गणित-भौतिकी रसायन शास्त्र ने बढ़ाई धड़कनें

डिजिटल डेस्क, नागपुर. 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा नजदीक आ गई है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, विद्यार्थियों और पालकों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं। शिक्षकों की मानें तो विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा डर गणित, भौतिकी और रसायन शास्त्र जैसे विषयों से लग रहा है। लेकिन एक्स्ट्रा क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को जटिल विषयों को आसान से आसान भाषा में समझाने का प्रयास जारी है। राज्य शिक्षा मंडल ने भी स्पष्ट कर दिया है कि सोमवार से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल लॉग इन सेक्शन से स्कूल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। मुख्याध्यापकों के हस्ताक्षर और स्कूल की सील के साथ विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे। वहीं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से प्रथम भाषा (मराठी, िहंदी, उर्दू व अन्य स्थानीय भाषा) के साथ शुरू होगी। ये परीक्षा 25 मार्च तक चलेगी। 12वीं कक्षा की परीक्षा 21 फरवरी से अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ शुरू हो रही है। यह परीक्षा 21 मार्च तक चलने वाली है।

1.53 लाख परीक्षार्थी

इस वर्ष 10वीं कक्षा में नागपुर विभाग के 6 जिले नागपुर, गोंदिया, भंडारा, वर्धा, चंद्रपुर और गड़चिरोली को मिला कर कुल 1 लाख 53 हजार 523 परीक्षार्थी होंगे। इनमें सर्वाधिक 59 हजार 180 विद्यार्थी नागपुर के होंगे। नागपुर विभाग में कुल 682 परीक्षा केंद्र होंगे। इसी तरह 12वीं कक्षा में नागपुर विभाग के 1 लाख 55 हजार 516 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें नागपुर से 62 हजार 361 परीक्षार्थियों का समावेश होगा।

Created On :   6 Feb 2023 7:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story