बोलेरों वाहन पुल के नीचे नदी में गिरा- 2 लोग घायल

Bolero vehicle fell into the river under the bridge
बोलेरों वाहन पुल के नीचे नदी में गिरा- 2 लोग घायल
टायर फटने से दुर्घटना बोलेरों वाहन पुल के नीचे नदी में गिरा- 2 लोग घायल

डिजिटल डेस्क, आपातापा। अकोला से अमरावती की ओर जा रहा बोलरों पीकअप वाहन म्हैसांग स्थित पुल पर से नदी के पानी जा गिरा। लगभग 50 फीट नीचे वाहन गिरने से वाहन का काफी नुकसान हो गया। वहीं वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गए। गनिमत रही ही इन दो लोगों की जान बची। वाहन का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई, ऐसी जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार बोरगांव मंजू पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले म्हैसांग स्थित पूर्णा नदी पर बड़ा पुल बना हुआ है। 12 जुलाई की आधी रात अकोला से अमरावती की ओर हरीसब्जी लेकर जा रहे एम‌‌. एच. ३० बी. डी‌. ४८७८ क्रमांक का  पीकअप बोलेरो वाहन इस पुल पर से नदी में गिर पड़ा। यह वाहन जब पुल पर था तब अचानक वाहन टायर फटा और वाहन अनियंत्रित हो कर पुल के नीचे गिरा। पुल से लगभग 50 फीट नीचे यह वाहन गिर जाने से वाहन में बैठे सचिन वामन मालठे व विशाल गजानन श्रीनाथ दोनो निवासी केलीवेली यह घायल हो गए। गांववालों ने घायल हुए दोनों सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती किया। आज बुधवार को नदी में गिरे वाहन को क्रेन की मदद से निकाला गया।

Created On :   14 July 2022 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story