लड़के को टिप्पर ने उड़ाया, वृद्धा को ट्रक ने कुचला

‌Boy was blown away by tipper, old woman was crushed by the truck
लड़के को टिप्पर ने उड़ाया, वृद्धा को ट्रक ने कुचला
गोंदिया लड़के को टिप्पर ने उड़ाया, वृद्धा को ट्रक ने कुचला

डिजिटल डेस्क, कामठा (गोंदिया). घर के सामने आंगन में खेल रहे बच्चे को निर्माण सामग्री लेकर जा रहे टिप्पर द्वारा टक्कर मार िदए जाने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना गोंदिया तहसील के ग्राम मुंडीपार खुर्द में मंगलवार,31 जनवरी को शाम 4 बजे के दौरान घटित हुई। मृत बच्चे का नाम नक्ष (तनुज) छबीलाल गौतम (6) है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार तनुज अपने घर के सामने आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान मुंडीपार-कामठा मार्ग पर निर्माणकार्य सामग्री लेकर जा रहे टिप्पर क्र. एमएच-35/के-5080 के चालक ने अपना वाहन तेज गति से लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। इस घटना में नक्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संदर्भ में गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक अजय भुसारी कर रहे हैं। 

पैदल जा रही वृद्धा को ट्रक ने मार दी टक्कर   

शहर पुलिस थानांतर्गत आनेवाले बाजपेई चौक परिसर में स्थित एक धर्मकांटे के सामने ट्रक की टक्कर में एक वृद्धा की मौत हो गई। यह घटना 31 जनवरी को दोपहर 12.30 से 1 बजे के बीच घटित हुई। प्राप्त जानकारी 31 जनवरी को दोपहर के दौरान जीवनकला शिवचरण रंगारी (60) नामक वृद्धा बाजपेई चौक समीपस्थ धर्मकांटे के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक सी.जी.4/एल.एस. 2129 की चपेट में वृद्धा आ गई। जिसमें उक्त वृद्धा की मौके पर ही मृत्यु हाे गई। घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शहर पुलिस थाने में इसकी जानकारी दी गई। समाचार लिखे जाने तक ट्रक चालक का नाम पता नहीं चल सका। बहरहाल शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
 

Created On :   1 Feb 2023 4:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story