तैरने गए लड़के की डूबने से मौत, दौलताबाद इलाके के धबधबा की घटना

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। दोस्तों के साथ तैरने गए एक 16 वर्षीय लड़के की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार दौलताबाद किला परिसर के धबधबा नदी पात्र में हुई। शाकिब शेख फैयाज (16 वर्ष निवासी मोमीनपुरा) मृतक लड़के का नाम बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार शाकिब रविवार को तैरने गया था। सभी लड़के तैर रहे थे। वहां पानी के भीतर फंस गया। कई समय तक शाकिब ऊपर नहीं आया, मित्र डर गए, जानकारी गांव के नागरिकों को दी गई।
नागरिकों ने तत्काल उसे को तलाश कर बहोश अवस्था में पानी से बाहर निकाला। उसे घाटी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित किया। पानी में डूबने से शाकिब की मौत होने की खबर पिता मिलने पर चक्कर खा गिर पड़े। शाकिब के पिता किला परिसर में किताबें बिक्री करते थे। मां मजदूरी करती है। शाकिब के दो भाई ,एक बहन होने है। घटना के बारे में पता चलने पर मोमीनपुरा में शोक की लहर छा गई। इस बारे में थाना में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। जांच पीएसआई दगडू तड़वी कर रहे हैं।
Created On :   26 Feb 2023 10:37 PM IST