उपचुनाव में उम्मीदवारी न मिलने पर ब्राम्हण समाज भाजपा से नाराज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे के कसबा पेठ सीट के उपचुनाव में भाजपा की ओर से ब्राह्मण समाज के किसी नेता को उम्मीदवारी नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी सामने आई है। सोमवार को पुणे में कई जगहों पर एक पोस्टर लगा हुआ नजर आया। जिसमें भाजपा की ओर से ब्राह्मण समाज को टिकट नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी झलकीहै। इस वजह से हिंदू महासंघ की ओर से आनंद दवे मंगलवार को पर्चा दाखिल करेंगे। वहीं पुणे में लगे पोस्टरों पर लिखा है कि कुलकर्णी की विधानसभा सीट गई। तिलक की विधानसभा सीट गई अब नंबर बापट का है क्या?दरअसल, भाजपा नेसाल 2019 के विधानसभा चुनाव में पुणे की कोथरूड सीट पर तत्कालीन विधायक मेधा कुलकर्णी का टिकट काट दिया था। भाजपा ने कुलकर्णी के बजाय राज्य के वर्तमान उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील को टिकट दिया था। मराठा समाज के पाटील अभी कोथरूड सीट से विधायक हैं। अब भाजपा विधायक मुक्ता तिलक के निधन से कसबा पेठ सीट पर उपचुनाव हो रहा है। दिवंगत मुक्ता के पति शैलेश तिलक और उनके बेटे कुणाल तिलक टिकट के लिए इच्छुक थे। लेकिन भाजपा ने बीते 2 फरवरी को कुणाल को प्रदेश प्रवक्ता बना करप संकेत दे दिए थे कि भाजपा तिलक परिवार के किसी सदस्य को उम्मीदवारी नहीं देगी।भाजपा ने कसबा पेठ उपचुनाव के लिए हेमंत रासने को टिकट दिया है। पुणे लोकसभा सीट से फिलहाल सांसद गिरीश बापट हैं। बापट कसबा पेठ सीट से लगातार पांच बार विधायक भी रह चुके हैं। लेकिनसाल 2024 के लोकसभा चुनाव में बापट का टिकट कटने को लेकर अभी से अटकलें शुरू हो गई हैं।
गलतफहमी दूर कर ले ब्राम्हण समाज
पुणे में लगे पोस्टर पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुलेने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा ही पार्टी का साथ दिया है। भाजपा नेकिसी समाज पर अन्याय नहीं किया है। ब्राह्मण समाज को गलतफहमी दूर कर लेना चाहिए। कांग्रेस के नेता रोहित तिलक ने कहा कि ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहता है। लेकिन पता नहीं आखिर क्यों भाजपा ने मुक्ता तिलक के परिवार के किसी सदस्य को टिकट नहीं दिया।भाजपा को मुक्ता तिलक के परिवार के सदस्य को टिकट नहीं दिए जाने का नुकसान होगा। रोहित ने कहा कि मैं कसबा पेठ सीट पर दो बार चुनाव लड़ चुका हूं। इसलिए मुझे विश्वास है कि भाजपा को इस बार वोटों के बंटवारे का फायदा भी नहीं होगा।
Created On :   6 Feb 2023 10:03 PM IST