ब्रिजेश सिंह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ब्रिजेश सिंह को मुख्यमंत्री एकनाथ सिंह के कार्यालय में प्रधान सचिव बनाया गया है। सिंह फिलहाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) के पद पर थे। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी सिंह की शिक्षा नागपुर में हुई है। फिलहाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगराणी, प्रधान सचिव विकास खारगे कार्यरत हैं। अब प्रधान सचिव के तौर पर ब्रिजेश सिंह की भी नियुक्ति की गई है। पहली बार पुलिस सेवा के किसी अधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव बनाया गया है। इसके पहले देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते सिंह को सूचना विभाग का महानिदेशक बनाया गया था। उस वक्त भी पहली बार यह पद किसी आईपीएस अधिकारी को सौंपा गया था। श्री सिंह की गिनती कार्यकुशल अधिकारियों में होती है। वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी हैं।
Created On :   20 Feb 2023 9:48 PM IST