शहर में महापौर निधि से बनेंगे 48 टायलेट, 68 प्रस्ताव मिले

Build 48 toilets in mayor fund in the city, 68 proposals received
शहर में महापौर निधि से बनेंगे 48 टायलेट, 68 प्रस्ताव मिले
शहर में महापौर निधि से बनेंगे 48 टायलेट, 68 प्रस्ताव मिले

 डिजिटल डेस्क,  नागपुर। शहर में बाजार, चौराहे, भीड़-भाड़ वाली जगह प्रसाधानगृह की व्यवस्था नहीं रहने से नागरिकों की खासकर महिलाओं की परेशानी हो रही है। प्रसाधनगृह नाकाफी रहने से संपूर्ण महापौर निधि प्रसाधानगृहों के निर्माणकार्य पर खर्च करने का महापौर ने निर्णय लिया। शहर के सभी जाने जगह के प्रस्ताव मंगवाए गए। 68 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। महापौर संदीप जोशी ने प्रस्ताव का जायजा लेकर 48 प्रसाधन गृह निर्माण करने का निर्णय लिए जाने की जानकारी दी।

मंजूर किए गए प्रसाधनगृहों के निर्माणकार्य पर महापौर निधि से 6 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। 15 मार्च से पहले निर्माणकार्य का भूमिपूजन करने के महापौर ने निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 4 महीने में सभी प्रसाधनगृहों का निर्माणकार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माणकार्य के लिए एजेंसियां नयुक्त की गई है। 

अगले वित्तीय वर्ष में महापौर निधि से 50 प्रसाधनगृहों का निर्माण करने की महापौर ने मंशा व्यक्त की। महापौर कक्ष में हुई बैठक में उपमहापौर मनीषा कोठे, स्वास्थ्य समिति सभापति वीरेंद्र कुकरेजा, परिवहन समिति सभापति नरेंद्र बोरकर, स्थापत्य समिति सभापति अभय गोटेकर, नगरसेवक संजय बंगाले, अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी, कार्यकारी अभियंता (स्लम) राजेंद्र रहाटे, स्वास्थ्य अधिकारी (स्वच्छता) डॉ. प्रदीप दासरवार, सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे, राजू भिवगड़े, अशोक पाटील, हरीश राऊत, गणेश राऊत, गणेश राठोड़, स्नेहा करपे तथा संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

दुर्घटना मुक्त शहर के लिए प्रादेशिक परिवहन विभाग जुटा
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रादेशिक परिवहन विभाग और यातायात िवभाग को यातायात नियमों के प्रति जनजागृति करने के निर्देश दिए।  इसके अंतर्गत प्रादेशिक परिवहन विभाग शहर, पूर्व और ग्रामीण के फ्लाइंग स्क्वॉड और मोटर वाहन निरीक्षक कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग दिन कार्यक्रम अायाेजित कर जनजागृति कर रहे हैं।

ब्लैक स्पॉट पर कार्रवाई, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता, डिजाइन का विश्लेषण कर उसे ठीक करने के साथ संस्था जनाक्रोश के साथ मिलकर शैक्षणिक, सामाजिक संस्थानों में जनजागृति करने के निर्देश दिए केंद्रीयमंत्री गडकरी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए थे।  प्रादेशिक विभाग की ओर से 7 कॉलेज के नाम चिह्नित किए गए। मंगलवार को शहर आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वॉड और अन्य अधिकारियों द्वारा डाॅ. एम.के. उमाठे कॉलेज और अंजूमन कॉलेज में जनजागृति  अभियान चलाया गया। इसी तरह 5, 7 और 8 फरवरी को भी अन्य कॉलेजों में जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए है।

Created On :   5 Feb 2020 10:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story