10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में गिरफ्तार दो आरोपी

Bully bai app case: Two accused arrested in police custody till January 10
10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में गिरफ्तार दो आरोपी
बुल्ली बाई एप मामला 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में गिरफ्तार दो आरोपी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बुल्ली बाई ऐप मामले में उत्तराखंड से गिरफ्तार श्वेता सिंह और मयंक रावत को शुक्रवार को मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इससे मामले मामले में गिरफ्तार बंगलुरू से गिरफ्तार विशाल कुमार झा भी 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था। सिंह और रावत को दो दिन पहले उत्तराखंड से पकड़ा गया था जिसके बाद उन्हें लेकर शुक्रवार को ही मुंबई पहुंची पुलिस ने दोनों को बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि 18 वर्षीय श्वेता सोशल मीडिया पर सक्रिय थी। उसने फर्जी ट्विटर एकाउंट का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट किए जिसकी जांच की जा रही है। मामले में गिरफ्तार 21 वर्षीय रावत विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस के मुताबिक छानबीन में उसके फोन के जरिए आपत्तिनज पोस्ट किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने कहा कि वह दोनों आरोपियों के दूसरे अतिवादी तत्वों के साथ संबंधों की जांच करना चाहती है। वहीं मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे नीरज बिस्नोई को दिल्ली पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। मामले में दिल्ली और मुंबई पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। 

 

Created On :   8 Jan 2022 3:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story