ST बस हड़ताल: कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ गाया गाना, देखिए वीडियो

bus strikes: workers protest against government by singing songs
ST बस हड़ताल: कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ गाया गाना, देखिए वीडियो
ST बस हड़ताल: कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ गाया गाना, देखिए वीडियो

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के गणेश पेठ बस स्टैंड रोजाना सैंकड़ों यात्रियों से गुलजार रहता है। जो इन दिनों ST बस कर्मचारियों की हड़ताल से वीरान सा दिखाई दिया। लेकिन शुक्रवार सुबह वहां ढोलक की थाप सुनाई दी। कर्मचारी जमीन पर बिछौना लगा बैठे थे। हाथों में ढोलक और मंजीरे लिए कर्मचारियों ने गीत शुरु कर दिया। ये गीत मराठी भाषा में गया जा रहा था। जिसमें राज्य सरकार निशाने पर थी। हड़ताली कर्मचारियों ने गीत के माध्यम से अपनी मांगें सरकार के सामने रखीं। सौंकड़ों की तादाद में ह़ड़ताली कर्मचारियों ने एक जुट होकर अनूठा प्रदर्शन किया।    

गीत गाकर किया प्रदर्शन

हड़ताली कर्मचारियों ने गीत गाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कंडक्टर, ड्राइवर और स्टाफ ने मिलतक ढोलक की थाप छेड़ी। देखते ही देखते आसपास खड़े और कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। मजमा सा लग गया। कर्मचारियों की हड़ताल से राज्य सरकार को रोजाना 22 करोड़ का चूना लग रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हड़ताल जल्द समाप्त होगी। सीएम देवेंद्र फडणवीस  हड़ताल खत्म करने को लेकर इस मसले में हस्तक्षेप करेंगे। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदेशभर के एसटी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। हालांकि इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

अकेले नागपुर में अबतक डेढ़ करोड़ का नुकसान

राज्य परिवहन की महाराष्ट्र में 17 हजार बसें चलती हैं। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 1 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिससे अकेले नागपुर में अबतक डेढ़ करोड़ का नुकसान हो चुका है। महाराष्ट्र सड़क परिवहन महामंडल (एसटी) कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने की चेतावनी के बाद ही मुख्यमंत्री आवास पर परिवहन मंत्री दिवाकर रावते की मौजूदगी में बैठक हुई थी, हालांकि वो विफल रही। इसके बाद से हड़ताल की वजह से मुसाफिरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Created On :   20 Oct 2017 7:33 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story