दोस्त को पहरे पर बिठाकर कारोबारी की पत्नी से किया रेप, जानिए - क्राइम से जुड़ी और खबरें

Businessmans wife was raped by a friend, know - more news related to crime
दोस्त को पहरे पर बिठाकर कारोबारी की पत्नी से किया रेप, जानिए - क्राइम से जुड़ी और खबरें
दोस्त को पहरे पर बिठाकर कारोबारी की पत्नी से किया रेप, जानिए - क्राइम से जुड़ी और खबरें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दोस्त को पहरे पर बिठाकर एक कारोबारी की पत्नी से दुष्कर्म करने की घटना शनिवार तड़के नंदनवन थानांतर्गत हुई। आरोपी और उसके मित्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पीड़ित 32 वर्षीय महिला नंदनवन क्षेत्र निवासी है। उसका पति व्यापारी है, जो कारोबार के सिलसिले में ज्यादातर समय गोंदिया में ही रहता है। पीड़िता घर में अकेली रहती है। 27 दिसंबर 2017 से 12 जून 2021 के बीच आरोपी अनूप किशोर गन्नात्रा (35), छापरू नगर निवासी ने महिला से दुष्कर्म किया। उस दौरान उसने पीड़िता की अश्लील फोटो मोबाइल में निकाली। अनूप दूर का रिश्तेदार होने और बदनामी के डर से पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। अनूप अश्लील फोटो वायरल करने तथा उसके पति को दिखाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। फोटो के बल पर अनूप ने पीड़िता और उसके पति का तलाक भी कराया था, हालांकि बाद में समझौता होने के कारण उनकी गृहस्थी बसी हुई है। शनिवार के तड़के 4 बजे अनूप फिर अपने दोस्त रमेश वसंतराव आंबिलडुके (33), पारडी निवासी के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और रमेश को पहरा देने के लिए दरवाजे पर खड़ा किया और घर के अंदर जाकर अनूप ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। जिससे मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।

बहनोई ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

उधर बहनोई द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने की घटना शुक्रवार को दिनदहाड़े इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित 24 वर्षीय महिला घटना वाले दिन दोपहर 2 से 4.30 बजे के बीच अपने घर में हॉल में आराम कर रही थी। इस बीच उसका बहनोई घर आया और उसने मौका पाकर महिला से छेड़छाड़ की। 

3 स्थानों पर चोरी और लूटपाट

इसके अलावा महानगर में तीन स्थानों पर चोरी और लूटपाट की घटनाओं में नकदी और कीमती माल पर हाथ साफ करने के मामले सामने आए। सदर, शांति नगर और सक्करदरा थाने में शनिवार को प्रकरण दर्ज किए गए। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

महिला का मंगलसूत्र छीना

राज नगर स्थित एसबीआई कालोनी निवासी दीपाली धोपाड़े (35) शुक्रवार की शाम को करीब 5.45 बजे  एक निजी स्कूल के सामने से टहल रही थी। इस दौरान दोपहिया वाहन पर आए स्नैचर ने झपट्टा मारकर दीपाली के गले से 40 हजार रुपए कीमत का मंगलसूत्र छीन लिया और भाग गया। 

ताला तोड़कर 1.41 लाख का माल चोरी

साईं नगर निवासी कमलेश मोहन चुटेलकर (43) शुक्रवार को ड्यूटी पर गया था और परिवार के सदस्य कावरापेठ में। इस दौरान किसी ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और 30 हजार रुपए नकद तथा सोने के आभूषण, ऐसे कुल 1 लाख 41 हजार रुपए का माल चुरा लिया। 

परिवार की मौजूदगी में चोरी

मनीष घोटकर (52), रघुजी नगर निवासी ने घर की अलमारी में 44 हजार रुपए नकद अौर सोने के आभूषण रखे थे, जो 4 से 11 जून 2021 के बीच में चोरी हो गए। चोरी गए माल की कीमत 1 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है। घटना परिवार की मौजूदगी में हुई। संदेह है कि, किसी परिचित ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नही मिला है। 

कुख्यात बदमाश बाल्या माने गिरफ्तार

वहीं डालडा कंपनी चौक में गुप्ती दिखाकर लोगों को डरा व धमका रहे कुख्यात बदमाश बाल्या माने को गणेशपेठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाल्या माने शनिवार की शाम को वह बस स्टैंड के समीप डालडा कंपनी चौक में गुप्ती दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने परिसर को घेर लिया और बाल्या को दबोच लिया। बाल्या कई गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है। जिसके चलते वर्ष 2004, 2007 और 2014 में उसने हत्या की तीन वारदातों को अंजाम दिया। इसके अलावा वसूली करने का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज है। ताजा मामलें में उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गुप्ती जब्त की गई है। वरिष्ठ निरीक्षक भरत क्षीरसागर के मार्गदर्शन में मामले की जांच-पड़ताल जारी है। 

 

 

 

Created On :   13 Jun 2021 12:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story