चोरी का वाहन खरीदना महंगा पड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. चोरी और चोरी का वाहन खरीदने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को रिमांड अवधि खत्म होने पर उन्हें शनिवार को अवकाशलीन अदालत में पेश कर उन्हें तहसील पुलिस ने जेल भेज दिया। हंसापुरी खदान निवासी नंदलाल सिंह का दोपहिया वाहन (एम.एच.-31-वी.एस.-6470) घर के आंगन से चोरी हो गया था। खोजबीन के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर उसने तहसील थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए आरोपी शंशाक आनंद वर्मा (30), हंसापुरी ही निवासी को पकड़ा। वाहन के बारे में पूछताछ करने पर वह टालमटोल जवाब देने लगा। संदेह होने से उसे 12 जनवरी को गिरफ्तार कर रिमांड लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने एक और दोपहिया वाहन (एम.एच.-39-वी.-9397) जब्त किया गया। शंशाक ने चोरी का एक वाहन मोमिनपुरा निवासी मो. अलताब अंसारी (45) को बेचा था। अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से दोनों वाहन जब्त किए गए हैं। आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
Created On :   15 Jan 2023 5:47 PM IST