स्वतंत्रता दिन पर हर घर ही नहीं हर दुकान पर भी तिरंगा लगाने का अभियान

Campaign to put tricolor not only in every house but also at every shop on Independence Day
स्वतंत्रता दिन पर हर घर ही नहीं हर दुकान पर भी तिरंगा लगाने का अभियान
लक्ष्य स्वतंत्रता दिन पर हर घर ही नहीं हर दुकान पर भी तिरंगा लगाने का अभियान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह के मौके पर मुंबई में हर घर ही नहीं हर दुकान पर भी तिरंगा लहराता नजर आएगा। फेडरेशन ऑफ रीटेल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने सभी दुकानदारों, कार्यालयों और होटलों के मालिक से अपील की है कि वे अपने संस्थानों पर स्वतंत्रता दिन के मौके पर तिरंगा लहराएं। एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराने की अपील की है। साथ ही उन्होंने मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों से 2 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया एकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) भी तिरंगा रखने की अपील की है। शाह ने कहा कि हम चाहते हैं कि हम चाहते हैं कि सिर्फ घरों पर नहीं लोग अपनी दुकानों और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा लहराएं और आजादी की 75वीं सालगिरह के इस जश्न में शामिल हों। इसलिए संगठन ने सभी से इसकी अपील की है। 

लोगों को प्रोत्साहित करने 75 किमी दौड़े पुलिस के जवान

आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों आजादी का अमृत महोत्सव दौड़ और हर घर तिरंगा अभियान में लोगों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से रविवार को पुलिसवालों ने 75 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाई। मुंबई से सटे मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस के 75 जवान इलाके में तिरंगा लेकर दौड़े। हर जवान ने एक किलोमीटर तक तिरंगा अपने हाथ में रखा। तिरंगा रैली रन इलाके के उत्तन और वसई पुलिस स्टेशनों से सुबह छह बजे शुरू हुई और 75 किलोमीटर की यात्रा विभिन्न इलाकों से होते हुई वसई के नवजीवन फाटा स्थित अप्पा ग्राउंड में खत्म हुई। तिरंगा दौड़ में मीरा भायंदर वसई विरार के पुलिस आयुक्त सदानंद दाते समेत कई आला अधिकारी भी शामिल हुए। आम लोगों ने भी दौड़ लगा रहे पुलिसवालों का उत्साह बढ़ाया।

 

Created On :   31 July 2022 9:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story