नागपुर होमगार्ड भर्ती रद्द : पात्र उम्मीदवारों ने किया आंदोलन

Cancellation of recruitment of home guards ruckus by candidates
नागपुर होमगार्ड भर्ती रद्द : पात्र उम्मीदवारों ने किया आंदोलन
नागपुर होमगार्ड भर्ती रद्द : पात्र उम्मीदवारों ने किया आंदोलन

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर में होमगार्ड के 1238 पदों पर 13 अगस्त 2019 को भर्ती की गई थी।  कुछ पात्र उम्मीदवारों को धंतोली कांग्रेस नगर स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में बुलाया गया था। जब वे कार्यालय में पहुंचे तब उन्हें बताया गया कि होमगार्ड की भर्ती को रद्द कर दिया गया है। तब पात्र उम्मीदवारों ने इस बारे में वहां की महिला समुपदेशक मोनिका राउत से इस बारे में चर्चा की। उम्मीदवारों को राउत ने बताया कि उन्हें मुंबई हेड क्वार्टर से इस भर्ती को रद्द करने का आदेश मिला है।

उम्मीदवारों को बताया गया कि इस भर्ती के समय अनियमितता बरती गई थी, जिसके चलते इस भर्ती को रद्द कर दिया गया है। यह जानने के बाद उम्मीदवारों ने नगरसेवक बंटी शेलके से मुलाकात की। बंटी शेलके के नेतृत्व में सैकडों पात्र उम्मीदवारों ने होमगार्ड कार्यालय परिसर में आंदोलन किया। इन पात्र उम्मीदवारों का कहना है कि 8 मार्च 2019 को होमगार्ड भर्ती के बारे में बकायदा विज्ञापन देकर 1238 पदों पर विधिवत रुप से भर्ती की गई। इस बार की भर्ती में कई उम्मीदवार एेसे पास हुए हैं, जो भर्ती रद्द हो जाने पर अब दोबारा वह होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। पात्र उम्मीदवारों ने इस सरकार की तानाशाही बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद बाइक पर सवार होकर आंदोलनकारी उम्मीदवार जिलाधीश कार्यालय परिसर में पहुंचे।

उम्मीदवारों की मांग है कि उन्हें बताया जा रहा है कि इस भर्ती में घोटाला हुआ है। इसलिए भर्ती को रद्द कर दिया गया है। पात्र उम्मीदचारों में कई ऐसे हैं कि अब वे दोबारा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाने के कारण वे आत्महत्या करने के सिवाए दूसरा कोई रास्ता नहीं बचने की बात कर रहे हैं। बता दें कि 13 अगस्त को हुई होमगार्ड की इस भर्ती में हेडक्वार्टर मुंबई ने अनियमितता पाए जाने के कारण होमगार्ड की भर्ती को रद्द करने का आदेश दिया है।

होमगार्ड की महिला समुपदेशक मोनिका राउत ने चार्ज संभाला है। उनका इस कार्यालय में पहला ही दिन था। नगरसेवक बंटी शेलके के नेतृत्व में उक्त आंदोलन किया गया। जिलाधीश कार्यालय के खजांजी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में वे जिलाधिकारी से बातचीत करेंगे। उन्हें होमगार्ड की इस भर्ती को रद्द किए जाने के मामले के बारे में ज्ञापन भी सौंपा गया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तौसिफ खान, पूर्व नागपुर युवक कांग्रेस  के अध्यक्ष अक्षय घाटोले, अखिलेश राजन, सौरभ शेडके, अतुल मेश्राम, सागर चव्हाण व उम्मीदवार बडी संख्या में उपस्थित थे। 

उम्मीदवार आए थे 

हां मेरे पास 4-5 उम्मीदवार आए थे। होमगार्ड की भर्ती यहां के समुपदेशक रहे देवेंद्र कोटलकर के कार्यकाल में हुई थी। इसलिए इस भर्ती में किस तरह की अनियमितता हुई है। इस बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। मुझे मुंबई होमगार्ड हेड क्वार्टर से इस भर्ती को रद्द करने का आदेश मिला था, इसलिए मैंने इसे रद्द कर दिया है। यही बात मैंने उम्मीदवारों को भी बताई है।  - मोनिका राऊत, समुपदेशक ,  होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र , नागपुर 

Created On :   29 Aug 2019 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story