सड़क किनारे खड़ी बस को कार ने मारी टक्कर, चार घायल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
वर्धा सड़क किनारे खड़ी बस को कार ने मारी टक्कर, चार घायल

डिजिटल डेस्क, वर्धा. जिले के देवली पुलिस थानांतर्गत सेलसुरा परिसर की सड़क किनारे खराब पड़ी बस को कार ने जोरदार टक्कर मारी। इस दुार्टना में कार चालक और रापनि के 3 कर्मियों समेत कुल चार लोग घायल हो गए। गांव के ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सावंगी अस्पताल में भर्ती किया गया। यह दुर्घटना सोमवार दोपहर 3.45 बजे के दौरान घटी। 

जानकारी के अनुसार पुलगांव डिपो की पुलगांव-हिंगणघाट बस देवली से वर्धा की ओर जाते समय दोपहर 1 बजे फेल हो गई। इस कारण इस बस को सड़क किनारे दो मैकेनिक व ड्राइवर दुरुस्त करने का काम कर रहे थे। उस दौरान करीब 3.45 बजे के दौरान एमएच 49 एफ 1060 क्रमांक के सुजुकी कार ने खड़े बस को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस कारण कार चालक और दुरुस्ती का काम करनेवाले दो मैकेनिक व बस ड्राइवर विजय खडसे समेत कुल चार लोग घायल हो गए। 

इन चारों को सेलसुरा के नागरिकों ने सावंगी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया। रापनि बस क्रमांक एमएच 40 एन 8450 के बस में विजय खड़से चालक है। रापनि महामंडल के डी.टी.ओ. धायडे, डिपो मैनेजर राठोड़, पुलगांव के एस. कांबले व अन्य अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। घायल में मैकेनिक का नाम वाघमारे व चांदोरे बताया जाता है। कार चालक का नाम नहीं पता चला है। मामले की जांच सावंगी पुलिस कर रही है। 
 

Created On :   21 Feb 2023 6:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story