कांग्रेस नेता सावंत को धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज 

Case file against accuse threatening to Congress leader Sawant
कांग्रेस नेता सावंत को धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज 
कांग्रेस नेता सावंत को धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता सचिन सावंत को सोशल मीडिया और फोन पर धमकी देने वालों के खिलाफ बांद्रा -कुर्ला काम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित साइबर क्राइम ने मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को सावंत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले कई दिनों से धमकी मिल रही है। इसको लेकर मैंने पुलिस में अपना बयान दर्ज करा दिया है। कांग्रेस के विधायकों ने भी विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। उस समय सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब मुझे उम्मीद है कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सावंत ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष की आलोचना सहन नहीं कर पा रही है। विपक्ष के नेताओं द्वारा सरकार के खिलाफ टिप्पणी किए जाने के बाद उन्हें सोशल मीडिया और फोन पर धमकियां मिल रही हैं। विपक्ष के दलों से गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। विपक्ष के नेताओं की यह स्थिति है तो आम लोगों को कितनी मुश्किल होती होगी। सावंत ने कहा कि सरकार के खिलाफ आलोचना करने वालों के खिलाफ इस तरह की धमकियों का पैर्टन तैयार हो गया है। पिछले मई महीने में मैंने पुलिस में शिकायत की थी। चिक्की घोटाला सामने लाने के बाद इसी तरह की घटना मेरे साथ हुई थी। 

पैरोल पर छूटने के बाद सात साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

वही प्रेमिका की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले एक फरार शख्स को ठाणे पुलिस ने सात साल बाद गिरफ्तार किया है। पैरोल पर छूटने के बाद आरोपी फरार हो गया था। ठाणे पुलिस की एक टीम ने आरोपी को स्पेशल टास्क फोर्स की मदद से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमित गिरी है। गिरी ने 20 मार्च 2008 को नई मुंबई के रबाले इलाके में स्थित एक लॉज में विवाद के बाद अपनी प्रेमिका समंता फर्नांडिस की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। कोल्हापुर की कलंब जेल में सजा काट रहा गिरी पैरोल पर नवंबर 2012 में जेल से छूटा था लेकिन वापस नहीं लौटा। सीनियर इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे की अगुआई में गुप्त सूचना के बाद आरोपी को जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया गया। रबाले को आगे की कार्रवाई के लिए रबाले पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
 

Created On :   12 July 2019 3:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story