भाजपा विधायक खोपड़े के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Case registered against MLA Khopde
भाजपा विधायक खोपड़े के खिलाफ प्रकरण दर्ज
नागपुर भाजपा विधायक खोपड़े के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पूर्व नागपुर के भाजपा विधायक कृष्णा खाेपड़े के खिलाफ शनिवार को लकड़गंज थाने में असंज्ञेय श्रेणी (एनसी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अंगद हिरोंदे पूर्व नागपुर के शिवसेना पदाधिकारी हैं। उसका कहना है कि शनिवार को जब विधायक अपने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ लकड़गंज थाने में शिकायत करने आए, उस वक्त उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ मीडिया के सामने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर यह बयान चर्चा में रहा। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत एनसी दाखिल कर ली।  इससे पहले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। यह दूसरा मामला है, जब मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा नेताओं ने आपत्तिजनक बयान दिया है। बता दें कि शनिवार को कृष्णा खोपड़े के नेतृत्व में पूर्व नागपुर में अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने संवाद माध्यमों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री को लेकर अशोभनीय शब्द कहे। 

 

Created On :   27 Feb 2022 9:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story