मुंबई महानगरपालिका के 5 नगरसेवकों के कास्ट सर्टिफिकेट फर्जी

Cast proof document fake of 5 municipal corporators of Mumbai Municipal Corporation
मुंबई महानगरपालिका के 5 नगरसेवकों के कास्ट सर्टिफिकेट फर्जी
मुंबई महानगरपालिका के 5 नगरसेवकों के कास्ट सर्टिफिकेट फर्जी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए हाल में हुए चुनावों में जीतने वाले पांच नगरसेवकों द्वारा जमा किए गए जाति प्रमाण पत्र अवैध पाए गए हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। देश की सबसे समृद्धिशाली महानगरपालिका के लिए चुनाव इस वर्ष फरवरी में हुए थे। 

मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी दिपेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि छान-बीन पूरी करने के बाद पांच नगरसेवकों- चंगेज जे मुल्तानी, पंकज एस यादव (भाजपा), तुलिप बी मिरयांडा (कांग्रेस), केशरबेन पटेल (भाजपा) और सुधा बी सिंह (भाजपा) द्वारा जमा किए गए जाति प्रमाण संबंधी दस्तावेज अवैध पाए गए। उन्होंने कहा कि पार्षदों के मान्य जाति दस्तावेज प्रस्तुत नहीं थे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब वे कोर्ट जा सकते हैं। इस बीच इन नगरसेवकों में से अधिकांश को बाॅम्बे हाईकोर्ट से स्थगन आदेश मिल गया है।

बता दें कि पिछले दो कार्यकाल में बीएमसी के 16 नगरसेवक अयोग्य घोषित किए जा चुके हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा इस साल की शुरुआत में बीएमसी में दाखिल एक आरटीआई के जवाब के मुताबिक वर्ष 2007 से 2012 तक 12 नगरसेवकों को समान कारणों से अयोग्य घोषित किया गया था। जबकि पिछले कार्यकाल (2012 से 2017 तक) में गलत परिचय पत्र प्रस्तुत करने के कारण चार को अयोग्य घोषित किया गया था। इसमें फर्जी जाति प्रमाण पत्र जमा करना भी शामिल था।

Created On :   23 Aug 2017 5:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story