- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आप नेता संजय सिंह का आरोप- CBI...
आप नेता संजय सिंह का आरोप- CBI निदेशक आलोक वर्मा पर था PMO का दबाव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजयसिंह ने कहा कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा पर पीएमओ का दबाव था। पीएमओ के दबाव की रिकार्डेड जानकारी सामने आ रही है। नए निदेशक नागेश्वराव का रिकार्ड ठीक नहीं है। वे भ्रष्टाचारी हैं।
पत्रकारों से चर्चा में सिंह ने कहा कि राफेल सौदा प्रकरण देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इस घोटाले के 3 केंद्रबिंदू है-फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री मोदी और उद्यमी अनिल अंबानी। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे स्पेशल सीबीआई निदेशक राकेश आस्थाना ने गोधरा कांड के समय माेदी काे बचाया था। आस्थाना के विरोध में सीबीआई निदेशक आलाेक वर्मा जानकारी जुटा रहे थे। विविध मामलों में वर्मा पर पीएमओ से दबाव लाया जाता था। सिंह ने कहा कि राफेल डील मामले में उन्होंने सीवीसी अर्थात केंद्रीय सतर्कता आयोग को शिकायत की थी। सीवीसी ने सीबीआई के मार्गदर्शन में जांच आरंभ की थी। राफेल डील मामले की जांच आरंभ होते ही सीबीआई में दबाव बढ़ गया।
हटाने का अधिकार ही नहीं : यशवंत सिन्हा
पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि सीबीआई प्रमुख को हटाने का अधिकार मंत्रिमंडल की समिति को नहीं है। देश में हाई पावर कमेटी है। उस कमेटी में प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व नेता प्रतिपक्ष अथवा प्रमुख विपक्षी दल का नेता शामिल रहता है। यही कमेटी सीबीआई प्रमुख को नियुक्त करती है। संविधान के प्रावधान के तहत सीबीआई प्रमुख का कार्यकाल निश्चित व सुरक्षित किया जाता है। इस मामले में लोकपाल की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। आलोक वर्मा को हटाने के मामले में संवैधानिक प्रावधान का ध्यान ही नहीं रखा गया।
Created On :   24 Oct 2018 7:55 PM IST