विधान परिषद में नियुक्त हुए तालिका सभापति

Chairman of the table appointed in the Legislative Council
विधान परिषद में नियुक्त हुए तालिका सभापति
बजट अधिवेशन विधान परिषद में नियुक्त हुए तालिका सभापति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानमंडल के बजट अधिवेशन के लिए विधान परिषद में भाजपा के निरंजन डावखरे,राकांपा के अनिकेत तटकरे, कांग्रेस के जयंत आसगावकर और शिवसेना (उद्धव गुट) के नरेंद्र दराडे को तालिका सभापति नियुक्त किया गया है। विधान परिषद में उपसभापति नीलम गोर्हे ने तालिका सभापति की नियुक्ति की घोषणा की। उपसभापति की गैर मौजूदगी के दौरान सदन की कार्यवाही चलाने की जिम्मेदारी तालिका सभापति की होती है। 

विधानसभा में तालिका अध्यक्ष की नियुक्ति 

विधानसभा में भी तालिका अध्यक्ष के रूप में चार सदस्यों की नियुक्ति की गई है। विधानसभा में भाजपा के सदस्य योगेश सागर, शिवसेना (शिंदे गुट) के सदस्य संजय शिरसाट, राकांपा के सदस्य सुनील भुसारा और कांग्रेस के सदस्यसुभाष धोटे को तालिका अध्यक्ष बनाया गया है। सदन में विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने यह घोषणा की। उद्धव गुट के किसी विधायक को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई। 
 

Created On :   27 Feb 2023 9:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story