परमबीर सिंह को प्रत्यक्ष रुप से हाजिर होने का निर्देश

Chandiwal Committee - Instruction to appear directly to Paramvir Singh
परमबीर सिंह को प्रत्यक्ष रुप से हाजिर होने का निर्देश
चांदिवाल कमेटी परमबीर सिंह को प्रत्यक्ष रुप से हाजिर होने का निर्देश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही पूर्व न्यायमूर्ति के.यू चांदिवाल कमेटी ने पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को प्रत्यक्ष रुप से हाजिर होने का निर्देश दिया है। कमेटी ने कहा है कि सिंह कमेटी सामने हाजिर हो अन्यथा उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा। पूर्व न्यायमूर्ति चांदिवाल ने सिंह के वकील से कहा कि वे अपने मुवक्किल को कमेटी के सामने हाजिर होने को कहे। अन्यथा कमेटी पुलिस को सिंह के खिलाफ जारी किए गए वारंट को तामील करने के लिए कहेंगे।क्योंकि सिंह के खिलाफ कमेटी की ओर से जारी किया गया जमानती वारंट अभी भी कायम है। 

Created On :   25 Nov 2021 8:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story