भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जानिए - क्या है मामला

Chandrapur - BJP-Congress workers clash, know - what is the matter
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जानिए - क्या है मामला
चंद्रपुर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जानिए - क्या है मामला

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। शहर के तुकूम परिसर के हनुमान नगर स्थित व्यायामशाला की इमारत को भाजपा द्वारा स्वातंत्र्यवीर वी.दा.सावरकर का नाम देने पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया। व्यायामशाला का उद्घाटन करने के लिए पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री हंसराज अहिर के सामने ही भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मंर भिड़ गए। अहिर ने मध्यस्थता कर मामला शांत किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेजा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपत्ति थी कि ग्राऊंड का शिवनेरी नाम होने के बावजूद दूसरा नाम देने की जरूरत क्या है जबकि भाजपा का कहना था कि, ग्राउंड अलग है और इमारत अलग है। नाम देने के लिए मनपा में प्रस्ताव पारित हुआ है। 


 

Created On :   27 Oct 2021 10:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story