कांग्रेस में बदलाव से बदलेगी सियासत, राऊत बोले- मनमुटाव दूर कर मोर्चे पर डट जाएं कार्यकर्ता

Change will prove to be a turning point in state politics - Raut
कांग्रेस में बदलाव से बदलेगी सियासत, राऊत बोले- मनमुटाव दूर कर मोर्चे पर डट जाएं कार्यकर्ता
कांग्रेस में बदलाव से बदलेगी सियासत, राऊत बोले- मनमुटाव दूर कर मोर्चे पर डट जाएं कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ.नितीन राऊत ने कहा है कि संगठन में किया गया बदलाव राज्य की राजनीति में बदलाव लाने वाला साबित होगा। नेताओं के असंतोष पर उन्हाेंने कहा कि बदलाव का अच्छा मौका है। सभी मिलजुलकर पार्टी के लिए कार्य करें। मनमुटाव व असंतोष दूर रखने का आव्हान उन्होंने नेताओं से किया है। कार्याध्यक्ष नियुक्त होने के बाद रविवार को शहर आगमन पर डा.राऊत ने सबसे पहले दीक्षाभूमि को भेंट दी। तथागत बुद्ध व बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा को अभिवादन करने के बाद दैनिक भास्कर से वे चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ ही किसी भी संगठन में नई लहर पैदा होती है। नए चेहरे जुड़ने लगते हैं। पुराने चेहरे जाग जाते हैं। किसी न किसी कारण से संगठन से दूर गए लोगों को पुन: संगठन से जुड़ने का मौका मिल जाता है।

Created On :   14 July 2019 7:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story