- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Chavan meets with workers for electoral preparation of Lok Sabha seats
दैनिक भास्कर हिंदी: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी महाराष्ट्र कांग्रेस, चव्हाण ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नब्ज टटोली जा रही है। इसके अलावा पार्टी मुंबई छोड़कर राज्य के बाकी 42 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दादर के प्रदेशभवन में प्रदेश कार्यालय में तीन दिनों तक खूब गहमागहमी रही। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों और क्षेत्र के पदाधिकारियों ने प्रदेश चुनाव चयन समिति के सामने अपनी बात रखी है।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण की अगुआई में 15 से 17 नवंबर तक बैठकों का दौर चला। 15 नवंबर को मराठवाडा, 16 नवंबर को विदर्भ व उत्तर महाराष्ट्र और 17 नवंबर को कोकण विभाग की लोकसभा सीटों की समीक्षा और इच्छुक उम्मीदवारों से बातचीत की गई। सबसे ज्यादा 52 लोगों ने लातूर लोकसभा सीट से लड़ने की इच्छा जताई है। तिलकभवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की चहल पहल देखकर लग रहा है कि पार्टी पिछले चुनावों में मिली हार की निराशा से उबर चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब लगने लगा है कि मोदी और भाजपा को हराया जा सकता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता में भारी नाराजगी है। लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित है और पूरे राज्य में पार्टी को समर्थन मिल रहा है। चव्हाण ने उम्मीद जताई कि जनता के समर्थन से राहुल गांधी की अगुआई में भाजपा को हराकर सरकार बनाने में कामयाब होगी।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण राज्य की 42 लोकसभा सीटों के इच्छुक उम्मीदवारों और इलाके के पदाधिकारियों से बातचीत की गई है। हर सीट से कम से कम 7-8 लोग कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इससे साफ है कि आगामी चुनावों को लेकर हमारे कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: 57 साल बाद मुंबई में शीतकालीन सत्र, छाया रहेगा सूखा और मराठा आरक्षण का मसला
दैनिक भास्कर हिंदी: मुंबई कूच करेंगे विदर्भ-मराठवाड़ा के किसान, सरकार के खिलाफ मनसे का भी मोर्चा
दैनिक भास्कर हिंदी: मुंबई में TOT के तहत निवेश के लिए आकर्षित करने होगा रोड शो, गडकरी होंगे शामिल
दैनिक भास्कर हिंदी: शिवसेना की मांग- अटल नहीं, बाला साहब के नाम पर हो मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग
दैनिक भास्कर हिंदी: हाईकोर्ट का मुंबई पुलिस से सवाल- बिल्डर लोहारिया हत्याकांड में कितनों की होगी गवाही