- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बजरंग दल कार्यकर्ता के घर 50 लोगों...
Mumbai News: बजरंग दल कार्यकर्ता के घर 50 लोगों ने हमला किया, चार जख्मी, 60 ऑटोरिक्शा में तोड़-फोड़

- इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- सुबह 6 बजे हमला, दोपहर दो बजे एफआईआर
- कार्यकर्ता के घर 50 लोगों ने हमला किया
Mumbai News/भायंदर. काशीमीरा के डाचकुल पाडा में बजरंगदल के कार्यकर्ता मंतेश यादव के घर समुदाय विशेष के 50 लोगों ने मंगलवार सुबह हमला कर दिया। इसमें मंतेश सहित चार लोग जख्मी हुए हैं। भीड़ में शामिल लोगों की तोड़फोड़ में 60 ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त हुए हैं। राज्य के परिवहन मंत्री व स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक और मीरा भायंदर के विधायक नरेंद्र मेहता मौके पर पहुंचे। दोनों विधायकों ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। इस घटना के बाद काशीमारा में तनावपूर्ण शांति है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी रास्ता रोक कर ऑटोरिक्शा पार्क करने की कोशिश कर रहे थे। यादव सहित अन्य ने इसका विरोध किया। इसके बाद भीड़ ने यादव के घर हमला कर दिया।
सुबह 6 बजे हमला, दोपहर दो बजे एफआईआर
यादव के घर सुबह 6 बजे हमला किया गया था। काशीमीरा पुलिस स्टेशन में दोपहर दो बजे हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई। इससे दो घंटा पहले आरोपियों ने तड़के 4 बजे पुलिस स्टेशन में गंभीर रूप से जख्मी सुमित शाह के सिर में 6 टांके लगाए गए हैं। मंतेश, दिनेश चौरसिया और लाला धीवर जख्मी हैं। मंतेश के पिता और भाई को भी हमलावरों ने पीटा।
लाठी-कुल्हाड़ी लेकर आए थे हमलावर
हमला करने से दो घंटा पहले सुबह 4 बजे आरोपियों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में एनसीआर दर्ज कराई थी। इसके बाद लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी, कोयता लेकर सुबह करीब 6 बजे मंतेश के घर हमला कर दिया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल है। अनस अली, अदनान खान, राशीद, उमर, चांद पटेल सहित 15 ज्ञात और 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा, हिंसक हमला सहित विविध धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
आधा दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश तोगरवाल ने बताया कि ऑटोरिक्शा पार्क करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले में आधा दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है। इससे पहले नवरात्र के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की शिकायत हमने दर्ज की थी।
यह भी पढ़े -प्रत्यर्पण के बाद क्या होगा भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी का नया ठिकाना? इन तस्वीरों ने कर दिया साफ!
ऑटो पार्क होने से रास्ता अवरुद्ध
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक रास्ते पर ऑटोरिक्शा पार्क किए जाने से आने-जाने में परेशानी होती है। मंतेश ने बताया कि आरोपी महिलाओं के साथ छेड़खानी भी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अदनान ने बाहर से गुंडे बुला कर हमला करवाया। गंभीर रूप से जख्मी सुमित शाह ने बताया कि दवा-उपचार के लिए उन्हें आधा घंटा बाद मेमो दिया गया।
किराएदारों की जांच कराई जाएगी
मंत्री सरनाईक ने कहा कि डाचकुल पाडा में आपराधिक प्रवृति के लोग महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी करते हैं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी ड्रग्स बेचते हैं। लोगों की शिकायत के आधार पर किराएदारों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाने की घोषणा की।
Created On :   22 Oct 2025 6:07 PM IST