छिंदवाड़ा: छह में कांग्रेस, दो में भाजपा को बहुमत, परासिया में फंसा पेंच, न्यूटन में आप की दस्तक

परासिया नपा में कांग्रेस-भाजपा बराबर, एक निर्दलीय तय करेगा परिषद की तस्वीर छिंदवाड़ा: छह में कांग्रेस, दो में भाजपा को बहुमत, परासिया में फंसा पेंच, न्यूटन में आप की दस्तक

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिले के नौ नगरीय निकायों में से 6 में कांग्रेस और 2 निकायों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। परासिया नगरपालिका में कांग्रेस और भाजपा के 10-10 प्रत्याशी जीते हैं यहां एक निर्दलीय प्रत्याशी जीता है। अब इस नगर पालिका में निर्दलीय तय करेगा कि कांग्रेस-भाजपा में से किसकी परिषद बैठेगी। बुधवार को आए परिणामों में भाजपा चौरई नगर पालिका और बिछुआ  नगर परिषद जीतने में सफल रहीं। यहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला हैं। जबकि न्यूटन चिखली, बडुकुही, लोधीखेड़ा, पिपरानारायण वार, चांदामेटा और चांद में कांग्रेस ने जीत दर्ज की हैं। इन निकायों में कांग्रेस की परिषद बनना तय हो चुका हैं।  बुधवार को सुबह 9 बजे से शुरु हुई मतगणना का परिणाम दो घंटे में ही सामने आ गया। सुबह 11 बजे तक सभी नौ नगरीय निकायों की स्थिति साफ हो गई।


जिले में आप की दस्तक, न्यूटन में राहुल गढ़ेवाल जीते
कोयलांचल की न्यूटन चिखली नगरपरिषद में वार्ड क्रमांक 7 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राहुल गढ़ेवाल जीते हैं। यहां कांग्रेस के 9, भाजपा के 5 पार्षद जीते हैं। आप ने जिले के नगरीय निकायों में पहली बार पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। आप ने छिंदवाड़ा नगरनिगम में महापौर सहित 17 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों को टिकट दी थी। महापौर प्रत्याशी 1782 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी चौथे और बसपा पांचवे स्थान पर रही। आप के संयोजक राजू पांडे ने बताया कि आम आदमी पार्टी से न्यूटन चिखली नगरपरिषद में 5, अमरवाड़ा में 1, चौरई में 1 और लोधीखेड़ा में 1 प्रत्याशी चुनाव मैदान मेें था।  

छिंदवाड़ा के नगरीय निकायों के परिणाम.....
परासिया नगरपालिका
कुल वार्ड 21
कांग्रेस 10, भाजपा 10 निर्दलीय 01

न्यूटन चिखली (कांग्रेस)
कुल वार्ड 15
कांग्रेस 09, भाजपा 5, आम आदमी पार्टी 01

बडक़ुही (कांग्रेस)
कुल वार्ड 15
कांग्रेस 11, भाजपा 04

चांदामेटा (कांग्रेस)
कुल वार्ड 15
कांग्रेस 10, भाजपा 04, निर्दलीय 01

पिपलानारायणवार (कांग्रेस)
कुल वार्ड 15
कांग्रेस 08, भाजपा 07,

लोधीखेड़ा (कांग्रेस)
कुल वार्ड 15
कांग्रेस 08, भाजपा 05, निर्दलीय 02

चौरई (भाजपा)
कुल वार्ड 15 (भाजपा)
कांग्रेस 06, भाजपा 09

चांद (कांग्रेस)
कुल वार्ड 15
कांग्रेस 09, भाजपा 06

बिछुआ (भाजपा)
कुल वार्ड 15
कांग्रेस 01, भाजपा 12, निर्दलीय 02

Created On :   20 July 2022 4:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story