11 को मुख्य न्यायाधीश डॉ. चंद्रचूड़ होंगे शहर में

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर 11 को मुख्य न्यायाधीश डॉ. चंद्रचूड़ होंगे शहर में

डिजिटल डेस्क, नागपुर. महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नागपुर का प्रथम दीक्षांत समारोह शनिवार 11 फरवरी को आयोजित किया गया है। देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं विद्यापीठ के कुलपति भूषण गवई की अध्यक्षता में संपन्न होने जा रहे इस आयोजन में मुंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय वी. गंगापुरवाला, प्र-कुलपति डॉ. विजेंद्र कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. आशीष दीक्षित आदि प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह के शुभारंभ अवसर पर प्रात. 11.55 बजे अतिथियों का आगमन व सत्कार, प्रात: 11.56 बजे औपचारिक परिधान (गाउन) धारण, दोपहर 12.11 बजे स्वागत भाषण, वार्षिक अहवाल प्रस्तुतिकरण, दोपहर 12.21 बजे से न्यायाधीश भूषण गवई का संबोधन, दोपहर 12.27 बजे से पदवीधारी व स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों का सत्कार, दोपहर 12.59 बजे से मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी. वाय. चंद्रचूड़ का दीक्षांत समारोह पर भाषण होगा। 

Created On :   5 Feb 2023 8:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story