मिलेट महोत्सव का मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री करेंगे उद्धाटन - मोटे आनाज को मिलेगा प्रोत्साहन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023 के तहत प्रदेश मेंराज्य स्तरीय मिलेट महोत्सव का आयोजन किया गया है। मिलेट महोत्सव 22 से 24 फरवरी के बीच यशवंतराव चव्हाण सेंटर में आयोजित होगा। राज्य के विपणन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 22 फरवरी को मिलेट महोत्सव का उद्धाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रसिद्धपोषण विशेषज्ञ ऋतुजा दिवेकर भी मार्गदर्शन करेंगी।
अमरावती के मिलेट विशेषज्ञ सुनील कराड मोटे अनाज के उत्पादन बढ़ाने के लिए सुधारित जाति व बुवाई तकनीक के बारे में जानकारी देंगे।22 फरवरी कोमहोत्सव के दौरान मिलेट विपणन और मूल्य शृंखला विषय पर एक दिवसीय परिषद का आयोजन होगा। 23 फरवरी को मिलेट खरीदार, विक्रेता सम्मेलन व खरीदी करार होगा। 24 फरवरी को मिलेट व मिलेट पदार्थों का राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व बिक्री होगी। राज्य सरकार के विपणन विभाग, महाराष्ट्र राज्य सहकारी विपणन महासंघ और पुणे के श्री स्वामी समर्थ किसान उत्पादक कंपनीके संयुक्त तत्वावधानमें मिलेट महोत्सव आयोजित किया गया है।
Created On :   21 Feb 2023 8:32 PM IST