मुख्यमंत्री ने दिया हिंगोली की आसना नदी के बाढ़ पीड़ितों की मदद का निर्देश

By - Bhaskar Hindi |10 July 2022 10:27 AM IST
भारी बारिश हुई मुख्यमंत्री ने दिया हिंगोली की आसना नदी के बाढ़ पीड़ितों की मदद का निर्देश
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को हिंगोली के जिलाधिकारी को फोन करके लोगों को बाढ़ से निकालने और अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। हिंगोली में पिछले 48 घंटे में भारी बारिश हुई है जिसके कारण आसना नदी में बाढ़ आ गई है और उसका पानी गांव एवं खेतों में घुस गया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा, ‘‘आपको गांव वालों को सुरक्षित निकालने और अस्थायी आश्रय में स्थानांतरित करने के लिए उचित प्रबंध करना चाहिए। उनके लिए भोजन और पीने के पानी का प्रबंध कीजिये।’’ मीडिया को जारी एक क्लिप में शिंदे को जिलाधिकारी से यह कहते सुना जा सकता है कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के और दल तैनात किये जाएं।
Created On :   10 July 2022 3:56 PM IST
Next Story