मुख्यमंत्री ने कहा - अग्रस्त क्रांति मैदान में बनेगा आजादी को जीवंत करने वाला स्मारक

Chief Minister said - Memorial will be made to revive freedom in front of Kranti Maidan
मुख्यमंत्री ने कहा - अग्रस्त क्रांति मैदान में बनेगा आजादी को जीवंत करने वाला स्मारक
मुख्यमंत्री ने कहा - अग्रस्त क्रांति मैदान में बनेगा आजादी को जीवंत करने वाला स्मारक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत की आजादी की लड़ाई के प्रतीक मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई को जीवित करने वाला स्मारक अगस्त क्रांति मैदान में बनाया जाएगा। इतिहास को जीवंत कर उसको अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने मुंबई के आजाद क्रांति मैदान में भारत के स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इस मौके पर प्रदेश के वस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख, प्रदेश के सांस्कृतिक कार्य मंत्री अमित देशमुख उपस्थित थे। इस मौके पर स्वतंत्रता सैनिक सत्यबोध नारायण सिंगीत, शहीद स्क्वाड्रन लीडर मनोहर राणे की वीर पत्नी माधुरी मनोहर राणे, हवालदार मधुसूदन नारायण सुर्वे और  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता काव्या कार्तिकेयन का सत्कार किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं लेकिन हम लोग सुराज्य ला सके हैं क्या? इसका विचार कौन और कब करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल शहीदों की कुर्बानी को याद करने से नहीं चलेगा। शहीदों को अभिमान हो ऐसा देश बना सके हैं क्याॽ यह सवाल हमारे मन में होना चाहिए। 

वहीं प्रदेश के राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में मुंबई का महत्वपूर्ण स्थान है। इस लड़ाई का एक केंद्र बिंदु अगस्त क्रांति मैदान है। अगस्त क्रांति मैदान में स्वतंत्रता का स्मारक बनना चाहिए। 

आजादी का अमृत महोत्सव

-    भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में कार्यक्रम का आयोजन 
-    हर सप्ताह में एक कार्यक्रम, ऐसे 75 कार्यक्रमों का होगा आयोजन  
-    देश के महत्वपूर्ण 75 जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। 
-    महाराष्ट्र में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान, पुणे के आगाखान पैलेस और वर्धा के सेवा ग्राम आश्रम में आयोजित होंगे कार्यक्रम। 

Created On :   13 March 2021 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story