- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- संयुक्त परिवार में बच्चों को मिलते...
संयुक्त परिवार में बच्चों को मिलते हैं अच्छे संस्कार

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। आज के दौर में एकल परिवारों का चलन बढ़ गया है। किंतु बच्चों को जो संस्कार संयुक्त परिवार में मिलते हैं वह अकेले रहने में नहीं मिलते। इसलिए युवाओं को एकसाथ रहने पर जोर देना चाहिए। यह कहना है शहर के विट्ठल मंदिर वार्ड निवासी रत्नमाला गर्गेलवार का।
आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण वह कौन-सा पल था, जिसमें आपने सफलता पाई और किस तरह आनेवाली पीढ़ी का मार्गदर्शन कर सकता है?
सफलता हासिल करने के लिए मेहनत करना जरूरी है। इसलिए अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए परिश्रम करें। माता-पिता का कर्तव्य है कि वे बच्चों को अच्छी आैर संस्कार दें।
आपने जो अपनी विरासत संजोई है और जिंदगी में जो अनुभव प्राप्त किए है, वे किस तरह भविष्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते है ?
परिवार की एकता ही असली विरासत होती है। मैंने परिवार को जोड़े रखने का हमेशा प्रयास किया। बच्चे भी मेरे बताए मार्ग पर चल रहे हैं। यह देख मुझे खुशी होती है।
अपने शहर, समाज और देश के अब क्या करना चाहते है और यह भी बताइए कि आज की पीढ़ी को क्या करने की जरूरत है?
युवा पीढ़ी नशे में लिप्त होकर अपना जीवन बर्बाद कर रही है। मैं युवाओं से यही अपील करूंगी कि वे अच्छी आदतों को अपनाएं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश व परिवार का नाम रोशन करें।
Created On :   2 Dec 2021 5:40 PM IST