- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कपास उत्पादक तहसीलों की सूची में...
कपास उत्पादक तहसीलों की सूची में चिमूर शामिल

By - Bhaskar Hindi |28 July 2019 9:46 AM IST
कपास उत्पादक तहसीलों की सूची में चिमूर शामिल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में कपास उत्पादक तहसीलों की सूची में चंद्रपुर के चिमूर तहसील को शामिल किया गया है। राज्य सरकार के नई वस्त्रोद्योग नीति के अनुसार यह फैसला किया गया है। इससे प्रदेश में कपास उत्पादक तहसीलों की संख्या 119 हो गई है। सरकार के वस्त्रोउद्योग विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। इसके अनुसार चंद्रपुर के चिमूर तहसील में पिछले तीन सालों में औसतन कपास का उत्पादन 9600 टन से अधिक हुआ है। इसलिए चिमूर तहसील को कपास उत्पादक तहसील की सूची में शामिल किया गया है। कपास उत्पादक तहसील में चिमूर का समावेश होने से अब किसानों और सूत मिलों को वस्त्रोद्योग नीति के तहत विभिन्न लाभ मिल सकेगा।
Created On :   28 July 2019 3:12 PM IST
Next Story