नागपुर, नवी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहर स्वच्छता के लिए पुरस्कृत

Cities of Maharashtra including Nagpur, Navi Mumbai are rewarded for cleanliness
नागपुर, नवी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहर स्वच्छता के लिए पुरस्कृत
नागपुर, नवी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहर स्वच्छता के लिए पुरस्कृत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले देश के 52 शहरों को सम्मानित किया गया। इनमें विभिन्न श्रेणियों में महाराष्ट्र के नागपुर और नवी मुंबई सहित कई शहर शामिल है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले नागपुर को इनोवेशन एन्ड बेस्ट प्रैक्टिस तथा नवी मुंबई को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा भिवंडी को तेजी से विकसित होने वाले मध्यम स्तर के शहर का पुरस्कार दिया गया।

परभनी को नागरिकों की सबसे अच्छी प्रतक्रिया के लिए सम्मानित किया गया जबकि भुसावल को तेजी से विकसित होने वाले छोटे शहर के रुप में पुरस्कृत किया गया। पश्चिमी क्षेत्र के सबसे स्वच्छ शहर के रुप में पंचगनी और पुणे के सासवड को इनोवेशन एन्ड बेस्ट प्रैक्टिस का पुरस्कार दिया गया। सबसे स्वच्छ राज्य की राजधानी का पुरस्कार बृह्नन मुंबई को दिया गया। महाराष्ट्र देश में स्वच्छता के मामले में दूसरे पायदान पर रहा जबकि पहले झारखंड और तीसरे पर छत्तीसगढ को सम्मानित किया गया।  

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में आयोजित इस सम्मान समारोह में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने स्वच्छता स र्वेक्षण 2018 के तहत इन पुरस्कारों की घोषणा की। यह पुरस्कार 4203 स्थानीय निकायों के स र्वेक्षण के आधार पर दिए गए। यह सर्वेक्षण 4 जनवरी से 10 मार्च 2018 के बीच कराया गया, जिसमें करीब 40 करोड़ लोगों की शहरी आबादी को कवर किया गया।
 

Created On :   16 May 2018 8:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story