सीएम उद्धव का कहा - महाविकास आघाडी सरकार बनाने में अहमद पटेल की थी अहम भूमिका

CM Uddhav said - Ahmed Patel played important role in forming Mahavikas Aghadi government
सीएम उद्धव का कहा - महाविकास आघाडी सरकार बनाने में अहमद पटेल की थी अहम भूमिका
सीएम उद्धव का कहा - महाविकास आघाडी सरकार बनाने में अहमद पटेल की थी अहम भूमिका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल महाराष्ट्र की राजनीति में भी दखल रखते थे। राज्य के कई कांग्रेस नेताओं के गॉड फादर पटेल ने राज्य की महा विकास आघाडी सरकार के गठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित कांग्रेस-राकांपा नेताएं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद जब राज्य में शिवसेना के नेतृत्व में सरकार बनने की चर्चा शुरु हुई, तो उसी समय दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता नितीन गडकरी के अहमद पटेल से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई थी। राज्य सरकार में कांग्रेस के शामिल होने के सरकार में पार्टी की भागीदारी तय करने में पटेल ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके लिए वे खुद मुंबई आए थे और विभागों के बंटवारे को लेकर हुई बैठकों में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था। महाराष्ट्र में तीन दलों की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सीधे अहमद पटेल के सम्पर्क में रहते थे। श्री पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस ने अपना चाणक्य गवा दिया है। राज्य में महा विकास आघाडी सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्य के पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उनकी सेहत सुधर रही पर अचानक उनका जाना पीडादायी है। 

अहमदभाई ने दी थी बहुमूल्य सलाहः नितीन राऊत

राज्य के ऊर्जामंत्री नितीन राऊत ने पटेल को याद करते हुए कहा कि मंत्री बनने के बाद मैं उनसे मिलने गया था। अहमद भाई ने मुझे एक बहुमूल्य सलाह दी थी। वे मुझ से बोले कि अब आप मंत्री बन गए तो बहुत से लोग आप को बहुत काम बताएंगे। हो सकता हैं मैं भी कभी किसी के काम के लिए बोलू पर एक बात ध्यान रखना, वहीं काम करना जो नियमों के तहत हो। काम न होने लायक हो तो तुरंत मना कर देना। क्योंकि नियमों के विपरित कोई काम करने पर जब कभी आप मुश्किल में पड़ोंगे तो कोई आप के साथ खड़ा नहीं रहेगा। राऊत ने कहा कि अहमदभाई के निधन से कांग्रेस परिवार की अपूर्णनिय क्षति हुई है।       
 

Created On :   25 Nov 2020 1:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story