वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने दावोस जाएंगे सीएम, होगा 1 लाख 40 हजार करोड़ का करार 

CM will go to Davos to participate in the World Economic Forum
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने दावोस जाएंगे सीएम, होगा 1 लाख 40 हजार करोड़ का करार 
निवेश वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने दावोस जाएंगे सीएम, होगा 1 लाख 40 हजार करोड़ का करार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्विट्जरलैंड के दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भाग लेंगे। इस दौरान तकरीबन 20 उद्योगों के साथ लगभग 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश करार होंगे। दावोस में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र से सामंजस्य करार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री 16 जनवरी को दावोस पहुंचेंगे और 18 जनवरी की रात तक मुंबई वापस आ जाएंगे। जिससे वे 19 जनवरी को मुंबई में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें। 

प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत और वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। सम्मेलन 20 जनवरी तक चलेगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार 15 जनवरी को मुंबई से ज्यूरिख के लिए रवाना होंगे। सोमवार 16 जनवरी को दोपहर 1 बजे वे महाराष्ट्र पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान कुछ अहम उद्योगों के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सेंटर फॉर न्यू इकोनॉमी एंड सोसाइटी एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन के प्रमुख भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम सवा सात बजे मुख्य स्वागत समारोह के लिए कांग्रेस सेंटर पहुंचेंगे। मंगलवार 17 जनवरी को मुख्यमंत्री लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री, जॉर्डन के प्रधानमंत्री, सिंगापुर के सूचना और दूरसंचार मंत्री, बैंक ऑफ जापान, सऊदी अरब के उद्योग और खान मंत्री और स्विस इंडिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों से साथ मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र पवेलियन में विभिन्न क्षेत्रों के नामी उद्योगों के साथ भी एमओयू साइन किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का संबोधन मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर कांग्रेस सेंटर में होगा। इस अवसर पर वे शहरों के विकास के लिए बदलते परिवेश की चुनौतियों और पर्यावरण के अनुकूल सतत विकास पर बोलेंगे। मंगलवार रात 8 बजे महाराष्ट्र की तरफ से स्नेह भोज का आयोजन किया गया है। इसमें उद्योग, राजनीतिक सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों के 100 से 150 हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय मंत्री भी इसमें शामिल होंगे। इस मौके पर खास महाराष्ट्रीयन भोजन परोसा जाएगा। कोरोना के चलते वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की पिछली दो बैठकें ऑनलाइन हुई थीं। वर्ष 2022 की बैठक जनवरी की बजाय मई में हुई। 

 

Created On :   12 Jan 2023 11:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story