संतरा नगरी में ठंड से ठिठुरन, इस मौसम का सबसे ठंडा दिन

By - Bhaskar Hindi |5 Jan 2023 5:57 PM IST
बेमौसम बूंदा-बांदी संतरा नगरी में ठंड से ठिठुरन, इस मौसम का सबसे ठंडा दिन
डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में दिन भर हल्का कोहरा दिखा। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, इस मौसम का सबसे ठंडा दिन गुरुवार का रहा। सुबह बारिश की हल्कि बूंदा-बांदी हुई। जिसके कारण ठंडक और बढ़ गई। कहीं कहीं लोग आलाव जलाकर आग तापते दिखे। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। संतरा नगरी के अलावा विदर्भ में भी ठंड जोरों पर है।
मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई बेमौसम बारिश से वर्धा, गोंदिया, भंडारा में ठंड बढ़ गई है। वर्धा शहर समेत जिले के विविध हिस्सों में मंगलवार रात 11 बजे से बेमौसम बारिश हुई, जिसके चलते पारा लुढ़क गया। भंडारा जिले में बुधवार तड़के बारिश हुई। बारिश से रबी की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई हैै। गोंदिया जिले में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई।
Created On :   5 Jan 2023 5:55 PM IST
Next Story