दो दिन बाद ठंड लौटने की संभावना, न्यूनतम तापमान हर दिन बढ़ रहा

Cold likely to return after two days
दो दिन बाद ठंड लौटने की संभावना, न्यूनतम तापमान हर दिन बढ़ रहा
मौसम दो दिन बाद ठंड लौटने की संभावना, न्यूनतम तापमान हर दिन बढ़ रहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ तैयार होने से न्यूनतम तापमान हर दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की वृद्धि हुई है। अभी दो दिन ठंड से राहत रहेगी। अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, लेकिन दो दिन बाद पारा गिरते ही ठंड के लौटने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तमपाम 29.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मध्य भारत में द्रोणिका बनी हुई है। इसी तरह उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ होने से उत्तरी हवा नहीं आ रही। पश्चिम विक्षोभ आगे जाते ही उत्तरी हवा का आगमन होगा आैर ठंड लौट आएगी। दो दिन बाद न्यूनतम तापमाम गिरने की संभावना है। 4 डिग्री तक पारा नीचे आ सकता है। पारा नीचे आते ही नागपुर में ठंड लौट आएगी। रविवार काे आसमान साफ रहेगा। अच्छी धूप खिलेगी आैर ठंड का एहसास नहीं होगा।

Created On :   15 Jan 2023 4:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story