कबाड़ में तब्दील होगी कलेक्टर की कार! सरकारी विभागों के 91 वाहन हुए आउटडेटेड

Collectors car will be turned into junk! Outdated 91 vehicles of government departments
कबाड़ में तब्दील होगी कलेक्टर की कार! सरकारी विभागों के 91 वाहन हुए आउटडेटेड
वर्धा कबाड़ में तब्दील होगी कलेक्टर की कार! सरकारी विभागों के 91 वाहन हुए आउटडेटेड

डिजिटल डेस्क, वर्धा, प्रणिता राजुरकर | केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने पंद्रह साल से पुराने सरकारी वाहनों को एक अप्रैल के बाद सड़क पर चलाने से प्रतिबंधित कर दिया है। इस प्रतिबंध के तहत जिले के सभी शासकीय विभागों से करीब 91 वाहन कबाड़ में तब्दील होने जा रहे हैं। इन वाहनों में जिलाधिकारी कार्यालय के 3 वाहनों का समावेश है। इनमें जिलाधिकारी के वाहन क्रमांक एमएच 32 जे 1111 (एम्बेसडर क्लासिक), डिप्टी कलेक्टर के वाहन क्रमांक एमएच 32 जे 7777 (टाटा इंडिगो) तथा जिलाधिकारी कार्यालय के वाहन क्रमांक एमएच 32 जे 5555 (एम्बेसडर) शामिल हैं। जो वाहन स्क्रैप किए जाने हैं उनमें सर्वाधिक पुलिस विभाग के 60 वाहन हैं। जिनमें दोपहिया वाहनों का भी समावेश है। वहीं सबसे कम वनविभाग, कृषि विभाग के एक वाहन का समावेश है। 8 जनवरी 2002 से चल रहे सभी वाहनों को 1 अप्रैल से स्क्रैप किया जाएगा।

वर्ष 2002 के बाद से रास्ते पर चल रहे सभी वाहन 1 अप्रैल के बाद स्क्रप किए जाएंगे। इसके तहत जिले से भी सूची मंगाई गई है। जिले से करीब 91 वाहन दो माह बाद प्रतिबंधित हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के 11 वाहनों का समावेश है। इन वाहनों में 6 एम्बुलेंस तथा 3 दोपहिया के साथ 2 चारपहिया वाहनों का समावेश है।  पुलिस विभाग के सुपरीटेंडट आॅफ पुलिस का वाहन भी इसमें शामिल हैं।  पुलिस विभाग के 45 बाइक, 2 वॉटरटैंक तथा 13 चार पहिया वाहनों का समावेश है। वहीं नगर परिषद की बात करें तो पुलगांव व वर्धा नप का एक वाहन तथा वर्धा नप का ट्रेलर भी कबाड़ बन जाएगा। जिला परिषद के 8 चार पहिया वाहनों का समावेश हैं। वहीं शासकीय टेक्निकल हाईस्कूल की तीन दोपहिया व ट्रेनिंग सेंटर का एक चार पहिया वाहन शामिल हैं। शासकीय विभाग के पेट्रोल पर चलनेवाले 63 तथा डीजल पर चलनेवाले 27 वाहन कुल 90 वाहन व एक ट्रैलर स्क्रैप किए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Created On :   3 Feb 2023 8:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story