कुएं में कूद कर कर ली खुदकुशी

By - Bhaskar Hindi |16 Jan 2023 8:02 PM IST
गोंदिया कुएं में कूद कर कर ली खुदकुशी
डिजिटल डेस्क, गोंदिया | रावणवाड़ी पुलिस थानांतर्गत सिवनी में कुएं में छलांग लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने की घटना 14 जनवरी को सामने आई है। मृतक का नाम दासगांव निवासी भंडारी खेमन सोनवाने (48) बताया गया है। इस संदर्भ में रावणवाड़ी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक भंडारी सोनवाने यह मतिमंद होकर अपने रिश्तेदार सिवनी निवासी रामदास मलगाम के घर में रहता था। 14 जनवरी को तड़के 4.30 बजे के दौरान वह परिजनों को जानकारी न देते हुए घर से बाहर निकलकर परिसर में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर रावणवाड़ी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   16 Jan 2023 8:01 PM IST
Next Story