- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सुधरी सड़कों की दशा, नागपुर में भरे...
सुधरी सड़कों की दशा, नागपुर में भरे गए 99.01 प्रतिशत गड्ढे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में सड़क मरम्मत में PWD ने जो काम किए हैं वह आम जनता को राहत देने वाले हैंं। यह जानकारी PWD के अधिकारी द्वारा दी गई है। PWD के अनुसार प्रदेश में प्रमुख जिला मार्ग के गड्ढों को पाटने में औरंगाबाद विभाग सबसे पीछे है जबकि अमरावती विभाग में सबसे बेहतर काम हुआ है। औरंगाबाद विभाग में सबसे कम 88.21 प्रतिशत गड्ढे भरे गए जबकि नाशिक विभाग में 99.81 प्रतिशत, नागपुर विभाग में 99.01 प्रतिशत, अमरावती विभाग में 100 प्रतिशत, मुंबई विभाग में 99.71 प्रतिशत और पुणे विभाग में 97.32 प्रतिशत हुआ है।
मंगलवार को प्रदेश सरकार के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि राज्य भर में अब तक जिला मार्ग के कुल 95.68 प्रतिशत गड्ढे भर दिए गए हैं। जबकि प्रमुख राज्य राजमार्ग (स्टेट राज्य के पीडब्लूडी मंत्री चंद्रकांत पाटील ने 15 दिसंबर 2017 तक राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का एलान किया था। इस डेटलाइन को बीते 25 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद पीडब्लूडी की सड़कें अब तक गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई हैं। प्रदेश में बीते साल प्रमुख जिला मार्ग और प्रमुख राज्य राजमार्ग व राज्य राजमार्ग की आधी सड़कों पर गड्ढें पड़े हुए थे।
प्रमुख जिला मार्गों की स्थिति
औरंगाबाद विभाग में प्रमुख जिला मार्ग की 11 हजार 210 किमी सड़कों में से 6 हजार 549 किमी सड़कों पर गड्ढें पड़े हुए थे। इसमें से अब तक 5 हजार 777 किमी सड़कों के गड्ढें भरे गए हैं। नागपुर विभाग में प्रमुख जिला मार्ग 7 हजार 419 किमी में से 4 हजार 12 किमी सड़क गड्ढा युक्त थी। जिसमें से 3 हजार 943 किमी सड़कों पर गड्ढों को पाटने का काम पूरा हो चुका है।
नाशिक विभाग में जिला मार्ग 9 हजार 363 किमी है। जिसमें 6 हजार 697 किमी पर पड़े गड्ढों में से 6 हजार 684 किमी सड़कों पर गड्ढा पाटा जा चुका है। अमरावती विभाग में 5 हजार 725 किमी में से 3 हजार 280 किमी सड़कों पर गड्ढे थे। अब सभी 3 हजार 280 किमी के गड्ढों को पाट दिया गया है। प्रदेश भर में कुल प्रमुख जिला मार्ग 52 हजार 16 किमी का है। जिसमें से साल 2017 में 32 हजार 844 किमी जिला मार्ग में गड्ढे थे। इसमें से अब तक 31 हजार 427 किमी जिला मार्ग के गड्ढों को पाटा जा चुका है।
प्रमुख स्टेट हाईवे और स्टेट हाईवे
प्रदेश में प्रमुख जिला मार्ग के बजाय प्रमुख राज्य राजमार्ग और राज्य राजमार्ग की सड़कों पर गड्ढे पाटने का काम तेजी से हुआ है। औरंगाबाद विभाग में प्रमुख राज्य राजमार्ग और राज्य राजमार्ग 8 हजार 98 किमी का है। इसमें 4 हजार 843 किमी सड़कों पर पड़े गड्ढे में से 4 हजार 800 किमी की सड़कों के गड्ढे पाटे जा चुके हैं। जबकि नागपुर विभाग में 4 हजार 856 किमी सड़कों में 2 हजार 932 किमी सड़कों पर गड्ढे थे। इसमें अब तक 2 हजार 903 किमी सड़कों पर के गड्ढे पाटे जा चुके हैं। अमरावती विभाग में 100 प्रतिशत गड्ढे पाटने का काम हुआ है। वहीं नाशिक विभाग, पुणे विभाग और मुंबई विभाग में 99 प्रतिशत से ज्यादा गड्ढे भर दिए गए हैं। प्रदेश में प्रमुख राज्य राजमार्ग और राज्य राजमार्ग 37 हजार 118 किमी है। जिसमें से 23 हजार 831 किमी राजमार्ग पर गड्ढा पड़ गया था। इसमें अब तक 23 हजार 726 किमी राजमार्ग पर गड्ढा पाटने का काम पूरा हो चुका है।
Created On :   9 Jan 2018 8:01 PM IST