गुनौर में कांग्रेस की प्रत्याशी चयन समिति की बैठक संपन्न

Congress candidate selection committee meeting concluded in Gunaur
गुनौर में कांग्रेस की प्रत्याशी चयन समिति की बैठक संपन्न
 पन्ना गुनौर में कांग्रेस की प्रत्याशी चयन समिति की बैठक संपन्न

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिसमें भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दल इसे 2023 के लिए विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि जिसकी पंचायत और नगर सरकार में ज्यादा ताकत होती है। वहीं विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता पर काबिज हो पाता है। इन्हीं चुनावों को जीतने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने और सही प्रत्याशी चयन को लेकर हर नगरीय क्षेत्रों में कांग्रेस ने अपने जांबाज सिपाहियों को पर्यवेक्षक के रुप में जिम्मेदारी दी है। इसी क्रम में 15 वार्डों वाली नवगठित नगर परिषद गुनौर जहां नगरीय निकाय के पहली बार चुनाव होने हैं। वहां पर इस बार कांग्रेस अपना पहला अध्यक्ष बनाने सही प्रत्याशी के चयन में जुटी हुई है। आयोजित बैठक के दौरान नगर परिषद गुनौर के सभी 15 वार्डों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना परिचय देकर दावेदारी पेश की। वही प्रभारी पर्यवेक्षक शिवप्रकाश दीक्षित व विधायक शिवदयाल बागरी ने कार्यकर्ताओं से बारी-बारी चर्चा की और उनका परिचय प्राप्त किया।

Created On :   10 Jun 2022 5:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story