राहुल की ताजपोशी का रास्ता साफ, जल्द बनेंगे कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष!

Congress will become the president of Rahul, Leader are supported
राहुल की ताजपोशी का रास्ता साफ, जल्द बनेंगे कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष!
राहुल की ताजपोशी का रास्ता साफ, जल्द बनेंगे कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष!

डिजिटल डेस्क, मुंबई/नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। राहुल कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगे। सोमवार को राहुल गांधी के नामांकन भरने के मौके पर महाराष्ट्र के लगभग दर्जन भर नेता मौजूद थे। इनमें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम, सांसद रजनी पाटील, हुसैन दलवई, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, अभिनेत्री से नेता बनी नगमा, सरोज खापर्डे, शरद रणपिसे और संजय दत्त प्रमुखता से शामिल थे।

अब राहुल के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी कांग्रेस 

राहुल ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने की सोमवार को आखिरी तारीख थी। इस दीन राहुल के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं भरा। कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के समर्थन में 89 नामांकन भरे गए। राहुल गांधी के समर्थन में कुल 890 प्रस्तावक हैं। वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में नामांकन दाखिल किया है। सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष की भूमिका शानदार तरीके से निभाई। अब राहुल उसे आगे बढ़ाएंगे। डॉ सिंह ने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सर्वसम्मति से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पारित हुए हैं। 

सेनापति के रूप में जबर्दस्त भूमिका

राहुल गांधी के समर्थन में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने भी नामांकन पत्रों के सेट भरे हैं। इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि लंबे समय से जिसका इंतजार था, वह होने जा रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व से पार्टी को काफी फायदा होगा। परिवर्तन का असर गुजरात में दिखने लगा है। राहुल वहां सेनापति के रूप में जबर्दस्त भूमिका निभा रहे हैं। जिसका नतीजा दिखने वाला है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने राहुल की तारीफ कर कहा कि उनकी कार्यप्रणाली से भाजपा इतनी घबराई हुई है कि हर मामले में वह राहुल का ही नाम ले रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भेंट की। मुखर्जी ने राहुल को तिलक लगाकर अपनी ओर से शुभकामना दी ।

30 वरिष्ठ नेताओं ने सूचक के रूप में किए थे हस्ताक्षर

इससे पहले मुंबई में राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर्चे पर प्रदेश के 30 वरिष्ठ नेताओं ने सूचक के रूप में हस्ताक्षर किए थे। रविवार को दादर स्थित पार्टी कार्यालय तिलक भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सूचक की हस्ताक्षर सूची पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व सांसद डॉ. महेश जोशी को सौंपा। जिसे केंद्रीय चुनाव निर्णय अधिकारी को सौंपा गया।  
 

Created On :   4 Dec 2017 2:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story