लगातार दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी, वाहनों के हो रहे हादसे

Continuation of accidents continues, accidents of vehicles
लगातार दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी, वाहनों के हो रहे हादसे
अकोट–शेगांव मार्ग लगातार दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी, वाहनों के हो रहे हादसे

डिजिटल डेस्क, अकोट. शेगांव मार्ग का निर्माण कई साल बाद किया गया। अब यह मार्ग चकाचक हो गया है। सिमेंट कांक्रीट के इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। लेकिन इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की एक नई समस्या खड़ी हो गई है। लगातार वाहनों के पलटी होने की घटनाएं इस मार्ग पर बढ़ गई है। वही दो वाहनों की टक्कर भी हो रही है।  इस तरह यह मार्ग अब दुर्घटनाओं के लिए न्योता देने वाला साबित हो रहा है।अकोट से अकोला कांक्रीट मार्ग तैयार हो गया है। अमरावती जिले के अंजनगांव, परतवाड़ा से अकोट होते हुए शेगांव जाने वालों की संख्या दिन – ब – दिन बढ़ रही है। जाहिर है इस मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात की समस्या भी खड़ी हो गई है। इस मार्ग लक्जरी बसें, ट्रक, टैंकर, ट्रेलर जैसे वाहनों की भारी यातायात भी बड़े पैमाने पर हो रही है। वहीं संत गजानन महाराज के दर्शन के लिए शेगांव जाने वालों की संख्या भी रोज बढ़ रही है। यह मार्ग कांक्रीट है और चकाचक बन जाने से इस मार्ग पर सभी वाहनों तेज रफ्तार से चलते हैं। कम समय में लंबी दूरी का अंतर काटना इस मार्ग से संभव जरूर हो गया है। लेकिन इस बीच वाहन पर से चालक का नियत्रण छूटने की आशंका भी काफी बढ़ गई है। इसी के चलते वाहनों का पलटी होना, दो वाहनों की आमने – सामने टक्कर होना, ऐसी दुर्घटनाएं लगातार घट रही है। जिससे अब वाहनधारकों में ही चिंता व्यक्त हो रही है। 

बीते तीन – चार दिनों की ही बात करें तो गुरूवार को अकोट से शेगांव जा रहे युवकों की कार निंबा फाटे के पास पलट गई। इस दुर्घटना में 1 युवक की मौत और 4 युवक घायल हो गए। इस घटना के दुसरे हे दिन शुक्रवार की दोपहर निंबा फाटे के समिप इसी मार्ग पर और एक घटना घटी। एक कार ने दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें दुपहिया वाहन पर सवार एक दम्पति घायल हो गया। वहीं इसी मार्ग पर लोहारा के पास ट्रैक्टर पलटी हो गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस तरह केवल दो दिन तीन दुर्घटना होने से यह मार्ग अब दुर्घटनाओं को न्योता देने वाला साबित हो रहा है।

Created On :   12 Feb 2023 3:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story