समिति में नाम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर मंडल अध्यक्ष के बीच कहासुनी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शहडोल समिति में नाम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर मंडल अध्यक्ष के बीच कहासुनी

डिजिटल डेस्क,शहडोल। नगर स्तरीय दीनदयाल अत्योदय समिति नगर पालिका शहडोल के लिए कलेक्टर द्वारा अध्यक्ष और सदस्यों के नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर मंडल अध्यक्ष के बीच कहासुनी की चर्चा सरगर्म है। भाजपा कार्यकर्ता विकास यात्रा में कम संख्या को इसी का कारण बता रहे हैं। हालांकि दोनों ही पदाधिकारी ऐसा नहीं होने की बात कह रहे हैं। नगर मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा (निराला) ने बताया कि नगर के लिए गठित होने वाली समिति में नाम चयन से पहले एक बार चर्चा करने के साथ ही ऐसी समितियों में घर बैठे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने के बजाए सक्रिय कार्यकर्ता को मौका दिए जाने की बात कही थी।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह ने बताया कि आशीष शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। वे संयुक्त शहडोल जब उमरिया और अनूपपुर अलग नहीं हुआ था तब से पार्टी के साथ सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। अन्य लोगों को सदस्य इसलिए बनाया गया है कि वे नगर पालिका में बैठकर नगर की समस्या दूर करेंगे। जिसे नहीं बनना है वे हट जाएं। बता दें कि कलेक्टर द्वारा घोषित समिति में आशीष शर्मा को अध्यक्ष और सूर्यकांत मिश्रा, गोपाल रत्नम, अभिदीप सोनी, संतोष मिश्रा, मनीष शर्मा, आशीष तिवारी, अशोक चौधरी, अपर्णा चतुर्वेदी, छाया गुप्ता और जवाहर सिंह को सदस्य बनाया गया है।

 

Created On :   28 Feb 2023 5:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story