- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- सरकारी कार्यालय में हैलो की बजाय...
सरकारी कार्यालय में हैलो की बजाय वंदे मारतम् से शुरू हाेगी बातचीत

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। महाराष्ट्र के सरकारी कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी फोन पर अब हैलो की बजाय वंदे मारतम् कहेंगे।सांस्कृतिक कार्यमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इसकी घोषणा की है। 2022 भारतीय स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव वर्ष है। इसके मद्देनजर अब महाराष्ट्र के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी हो या कर्मचारी, फोन पर हैलो न बोलते हुए वंदे मातरम् कहकर अपनी बात शुरू करेंगे। राज्य के नए सांस्कृतिक कार्यमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इसका फैसला किया है। ताजा-ताजा मंत्री मंडल का बंटवारा हुआ है, जिसमें सांस्कृतिक विभाग की जिम्मेदारी मिलते ही स्वतंत्रता दिन की पूर्व संध्या पर सुधीर मुनगंटीवार ने यह घोषणा कर दी।
एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, वंदे मातरम् अपना राष्ट्रगान है। यह केवल एक शब्द ही नहीं है, बल्की भारत माता की भावनाओं का प्रतीक है। साल 1875 में बंकिमचंद्र चटर्जी ने इसकी रचना की थी। जो गीत उस समय स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करनेवाले को उर्जा देने का काम करता था। ऐसे में हम हैलो जैसे विदेशी शब्द का त्याग कर सरकारी कार्यालयों में वंदे मातरम् कहने की शुरुआत कर रहे हैं।
आपको बता दें 18 वीं शताब्दी में टेलिफोन इजाद हुआ था। जिसके बाद हैलो शब्द से बातचीत शुरू करने की प्रथा शुरु हो गई। अब हैलो की बजाय वंदे मातरम् का इस्तेमाल होगा। सांस्कृतिक कार्यमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में शासन आदेश जारी किया जाएगा।
Created On :   14 Aug 2022 10:14 PM IST