Corona : नागपुर में 10 नए मरीज , 23 हुए ठीक, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona: 10 new patients in Nagpur, 23 cured, know - latest figures of Vidarbha
Corona : नागपुर में 10 नए मरीज , 23 हुए ठीक, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
Corona : नागपुर में 10 नए मरीज , 23 हुए ठीक, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो गई है। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा भी शून्य पर आ गया है। गुरुवार को भी जिले में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। पिछले 24 घंटे में 10 नए मरीज मिले हैं। 5757 नमूनों की जांच की गई। 23 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिले में 0.17 प्रतिशत संक्रमण दर रही। 10 नए संक्रमितों में ग्रामीण के 4 और शहर के 6 हैं। जिले के बाहर का कोई मरीज नहीं मिला। एम्स लैब में 781 की जांच में 3, मेडिकल में 919 की जांच में 0, मेयो में 653 की जांच में 1, नीरी में 49 की जांच में 0, नागपुर यूनिवर्सिटी में 427 की जांच में 1, निजी लैब में 1939 की जांच में 0 और एंटीजन में 989 की जांच में 5 संक्रमित मिले। 5747 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। कुल संक्रमितों की संख्या 4,92,852 हो गई है। जिले में पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई। कुल मृतकों की संख्या 10116 है। रिकवरी दर अब 97.91 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में जिले में 23 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 4,82,541 हो गई है। वर्तमान में 195 मरीज एक्टिव हैं। इसमें 33 मरीज ग्रामीण और 158 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं। 144 होम आइसोलेट हैं। 51 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं

विदर्भ के 6 जिलों में 28 संक्रमित मिले

पिछले 24 घंटे में विदर्भ के 6 जिलों में कोरोना के कुल 28 मरीज मिले और 36 लोग स्वस्थ हुए। वहीं भंडारा में एक भी मरीज नहीं पाया गया।  अमरावती, वर्धा, यवतमाल, चंद्रपुर, गड़चिरोली और गोंदिया में क्रमश 3, 1, 2, 14, 7,1 संक्रमित मिले। वहीं अमरावती में 6, वर्धा 3, यवतमाल 2,  चंद्रपुर 13,   गड़चिरोली 11 और गोंदिया में 1 मरीज स्वस्थ हुआ। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 1 मृत, 6 नए संक्रमित

अकोला जिले में गुरुवार को एक कोरोना संक्रमित मिलने से कुल संख्या 57,759 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 1,134 पर स्थिर रहा। किसी मरीज के स्वस्थ न होने से ठीक होने वालों की संख्या 56,571 पर स्थिर रहीं। 54 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

बुलढाणा जिले में गुरुवार को 3 नए संक्रमित मिलने से कुल मरीजों की संख्या 90,191 हो गई है। नई मौत दर्ज न होने से मृतकों का आंकड़ा 672 पर स्थिर है। 4 स्वस्थ होने से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 87,556 पर पहुंची। 22 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है। 

वाशिम जिले में गुरुवार को 1 मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 636 तथा 2 नए कोरोना केस पाए जाने से कुल संक्रमित 41,653 हो गए हैं। 4 लोगों के ठीक हो जाने से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 40,984 पर पहुंच गई है। 32 एक्टिव मरीजों पर उपचार प्रारम्भ है। 
 

Created On :   29 July 2021 4:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story