CORONA : नागपुर में 1074 पॉजिटिव, अमरावती-वर्धा-यवतमाल-अकोला और बीड में बढ़े संक्रमित

CORONA: 1074 positive in Nagpur, Amravati-Wardha-Yavatmal-Akola and Beed increase infected
CORONA : नागपुर में 1074 पॉजिटिव, अमरावती-वर्धा-यवतमाल-अकोला और बीड में बढ़े संक्रमित
CORONA : नागपुर में 1074 पॉजिटिव, अमरावती-वर्धा-यवतमाल-अकोला और बीड में बढ़े संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले साल सितंबर और अगस्त के ‘पीक’ के बाद कोविड मरीजों की संख्या कम हुई थी। इसी बीच, संक्रमण को लेकर लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी। परिणामस्वरूप एक बार फिर स्थिति बिगड़ती जा रही है। पिछले दो दिन से मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को 1074 नए मरीज मिले हैं। छह लोगों की मौत भी हुई है। संक्रमित और मृतकों के आंकड़े दूसरी लहर में अब तक सबसे अधिक हैं। जिले में शुक्रवार को 12396 नमूनों की जांच की गई। पिछले 24 घंटे में जिले में 12396 नमूनों की जांच में 1074 नए मरीज मिले हैं। इनमें 234 ग्रामीण, 837 शहर और 3 जिले के बाहर के हैं। मेडिकल में 1939 नमूनों की जांच में 148 और मेयो की 1439 नमूनों की जांच में 220 पॉजिटिव आए हैं। निजी लैब में 3352 नमूनों की जांच में 324 और एंटीजन में 3855 नमूनों की जांच में 51 पॉजिटिव आए। एम्स में 167, नीरी में 85 और नागपुर यूनिवर्सिटी में 79 पॉजिटिव आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,47,905 हो चुकी है। 6 मरीजों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 1 ग्रामीण, 2 शहर और 3 जिले के बाहर के हैं। मृतकों की कुल संख्या अब 4,320 हो गई है। वर्तमान में 7445 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 1044 ग्रामीण, 6401 शहर के हैं। इनमें से 5122 होम आइसोलेट हैं। 2323 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

जानिए - अमरावती, वर्धा, यवतमाल, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया, भंडारा का हाल

अमरावती जिले में शुक्रवार को फिर कोरोना से जूझते हुए 8 लोगों ने दम तोड़ दिया। साथ ही 754 नए मरीज भी पाए गए। 

यवतमाल में गुरुवार को मरीजों की संख्या कुछ कम हुई थी लेकिन शुक्रवार को फिर आंकड़ा 200 पार कर गया। पूर्व विदर्भ में अब तक कोरोना के मरीज कम ही पाए जा रहे थे, लेकिन शुक्रवार को एकाएक गड़चिरोली और भंडारा जिले में मरीजों की संख्या बढ़ गई। 

वर्धा जिले में 2 लोग कोरोना से जंग हार गए। 175 नए मरीज भी पाए गए।  

यवतमाल जिले में 3 की मृत्यु हो गई तथा 241 नए मरीज मिले।

चंद्रपुर जिले में भी 45 नए मरीज पाए गए।

गड़चिरोली जिले में 1 मरीज की मृत्यु के साथ 24 संक्रमित पाए गए। पिछले कुछ दिनों से यहां कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी कमी आई थी लेकिन शुक्रवार को एकाएक मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया।

गोंदिया में 11 तथा भंडारा में 44 मरीज दर्ज किए गए।

गोंदिया और भंडारा में पिछले कुछ समय से स्थिति नियंत्रण में थी लेकिन धीरे-धीरे यहां पर भी मरीजों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। 

फिर लगेगा 36 घंटे का कर्फ्यू

अमरावती शहर सहित जिले में संक्रमण के मामलोंं में लगातार वृद्धि होते देख शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक अमरावती शहर, अचलपुर तहसील, भातकुली और मोझरी क्षेत्र में कफ्र्यू की घोषणा की गई है। वर्धा और यवतमाल में भी यही स्थिति रहेगी। 

अकोला में 1 की मौत, 268 नए संक्रमित

अकोला जिले में 268 नए संक्रमित पाए जाने के बाद अब संख्या 15,392 तक पहुंच गई है। एक मरीज की मौत होने से अब मृतकों की संख्या 363 हो गई है। 47 लोग डिस्चार्ज हुए। जिससे कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 11,888 हो गई है। 3141 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

वाशिम जिले में शुक्रवार को 146 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिससे कुल मरीजों की संख्या 8,360 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 157 पर स्थिर रहा। 39 लोग ठीक हो जाने से अब स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 6,849 हो गई है। 1,193 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

बुलडाणा जिले में शुक्रवार को 391 नए कोरोना संक्रमित मिले, जिससे कुल मरीजों की तादाद बढ़कर 17,979 हो गई है। मृतकों की संख्या 192 पर स्थिर रहीं। 179 मरीज ठीक हो जाने से स्वस्थ होकर घर वापसी करने वालों की संख्या 15,258 हो गई है। 2,529 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 
 

बीड के महानुभाव आश्रम में 29 कोरोना संक्रमित 

बीड के कोल्हेर गांव में येवले के महानुभव आश्रम में 29 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तहसीलदार सचिन खाड़े ने यह जानकारी दी। गुरुवार को इस स्थान समारोह था, जिसमें कई लोगों ने भाग लिया था। 60 का कोरोना परीक्षण किया गया था। रोगियों का उपचार एक ही स्थान पर आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर शुरू किया गया है।


 

 

Created On :   26 Feb 2021 5:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story