कोरोना : नागपुर में 1957 नए मरीज, 48 की मौत, जानिए - विदर्भ के आंकड़े

Corona: 1957 new patients in Nagpur, 48 died
कोरोना : नागपुर में 1957 नए मरीज, 48 की मौत, जानिए - विदर्भ के आंकड़े
कोरोना : नागपुर में 1957 नए मरीज, 48 की मौत, जानिए - विदर्भ के आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। आंकड़े रोज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। मंगलवार को 1957 नए मरीज मिले। इसके साथ कुल आंकड़ा 55430 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 48 लोगों की मौत हुई है। चिंता का विषय यह है कि अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मंगलवार को 6227 टेस्टिंग हुई इसमें से लगभग 40 प्रतिशत लोग संक्रमित मिल रहे हैं।कुल 1957 नए पाॅजिटिव नमूनों में मेयो से 270, मेडिकल से 274, एम्स से 120, माफसू से 43, नीरी से 55, निजी लैब से 500 और एंटीजन से 695 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। इन मरीजों में 246 ग्रामीण, 1705 शहर और 6 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर अब कुल संक्रमित 55430 हो गए हैं। 48 लोगों की मौत हुई, जिसमें 13 ग्रामीण, 29 शहर और 6 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 1753 हो चुकी है। सोमवार को 1666 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर कुल 42333 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें 24085 होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 76.37 प्रतिशत पहुंच चुकी है। जिले में रोजाना संक्रमितों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। शहर में रोजाना 8 से 9 हजार तक टेस्टिंग हाेती है। जिसमें 2 हजार तक संक्रमित मिलते हैं। मंगलवार को जिले में 6227 सैंपल की कोविड जांच की गई। इसमें से 40 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव आए हैं। यानि लगभग 40 प्रतिशत तक लोगों संक्रमित हुए हैं। टेस्टिंग और पॉजिटिव के परिणामों के अनुसार यह अब तक के सबसे ज्यादा मरीज है।

Created On :   15 Sep 2020 2:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story