CORONA : नागपुर में 20 नए पॉजिटिव, एक की मौत, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona: 20 new positives in Nagpur, one dead, know the latest figures of Vidarbha
CORONA : नागपुर में 20 नए पॉजिटिव, एक की मौत, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
CORONA : नागपुर में 20 नए पॉजिटिव, एक की मौत, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार को जिले में कोरोना से एक की मौत हुई है। इस दिन 5521 सैंपलों की जांच की गई। 20 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इस समय जिले में 155 एक्टिव मरीज है। 14 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। जिले में रिकवरी दर 98.08 फीसदी हो चुकी है। 4700 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से व 821 सैंपलों की जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गई। इनमें से 5501 सैंपल निगेटिव व 20 सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव में शहर के 11 और ग्रामीण के 9 का समावेश है। इसके साथ ही जिले के कुल कोरोनाबाधितों की संख्या 477290 हो चुकी है। कोरोना का रिकवरी दर 98.08 फीसदी हो चुकी है। इस दिन कुल 14 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। इसमें शहर के 10 और ग्रामीण के 4 शामिल है। इसके साथ ही कोरोना से स्वस्थ होनेवालों की संख्या 468103 हो चुकी है। इनमें शहर के 327623 और ग्रामीण के 140480 का समावेश है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 155 है। इनमें शहरके 141 और ग्रामीण के 14 शामिल है। शुक्रवार को कोरोना से शहर में एक की मौत हुई है। कोरोना मृतकों की कुल संख्या 9032 हो चुकी है। इनमें शहर के 5299, ग्रामीण के 2306 और जिले के बाहर के 1427 मृतक शामिल है। निजी लैब में 2047, एम्स में 539, मेडिकल में 758, मेयो में 441, नीरी में 51, आरटीएमएनयू में 864 और एंटिजन में 821 सैंपल्स की जांच हुई। सरकारी व निजी अस्पतालों समेत कोविड केयर सेंटर में 117 मरीज भर्ती है। वहीं 38 मरीज होम आइसोलेट है। इस समय मेडिकल में 33, मेयो में 4, एम्स में 6, आईजीआर डीसीएचसी में 1 मरीज भर्ती है। इनके अलावा अन्य अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में मरीज भर्ती है।

यवतमाल में नहीं मिला एक भी मरीज

विदर्भ में स्वस्थ होनेवालों की संख्या बढ़ रही है। वर्धा जिले में 24 घंटे के दौरान 5 पॉजिटिव पाए गए। वहीं 5 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। यवतमाल में 3 मरीजों ने कोरोना को मात दी।  वहीं एक भी मरीज संक्रमित नहीं पाया गया। चंद्रपुर जिले में 11 मरीज स्वस्थ हुए। 6 संक्रमित पाए गए। गड़चिरोली जिले में 34 नए कोरोना मरीज पाए गए। वहीं 19 मरीज स्वस्थ हुए। गोंदिया जिले में 2 संक्रमित मरीज मिले और 2 मरीज स्वस्थ हुए। भंडारा जिले में 3 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं 1 पॉजिटिव पाया गया है। अमरावती जिले में कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए है। वहीं किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुर्ई। जिले में 33 मरीज स्वस्थ हुए।

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 31 संक्रमित, एक्टिव केस भी 248 पर सिमटे

अकोला में शुक्रवार को 8 कोरोना पॉजिटिव निकलने से अब कुल मरीजों की संख्या 57,672 हो गई है। मृतकों की तादाद 1,130 पर स्थिर रहीं। 69 लोग डिस्चार्ज किए जाने से अब कुल डिस्चार्ज पाने वाले 56,499 हो गए हैं। 43 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 8 नए संक्रमित पाए जाने से अब कुल मरीजों की संख्या 87,072 हो चुकी है। किसी नए मरीज की मौत न होने से मृतकों की संख्या 664 पर स्थिर रहीं। 50 स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की तादाद 86,319 हो गई है। 76 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

वाशिम जिले में शुक्रवार को 15 नए संक्रमित पाए जाने से मरीजों की संख्या 41,548 हो गई है। किसी संक्रमित की मृत्यु दर्ज न होने से मृतकों की संख्या 622 पर पहुंची। 17 लोग ठीक होने से अबतक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 40,794 हो गई है। 129 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 
 

Created On :   9 July 2021 4:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story