- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- Corona : नागपुर में 24 नए पॉजिटिव,...
Corona : नागपुर में 24 नए पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। सोमवार को 4,694 सैंपल की जांच की गई। 24 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। 54 मरीज स्वस्थ हाेकर घर लौटे। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 396 हो गई है। जिले में रिकवरी दर 98.02 फीसदी पर पहुंच गई है। सोमवार को 4,694 सैंपलों की जांच की गई। 4,056 सैंपल की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से व 638 सैंपल की जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गई। 4,670 सैंपल निगेटिव व 24 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव में शहर के 19 और ग्रामीण के 5 मरीजों का समावेश है। इसके साथ ही जिले के कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,77,008 हो गई है। कोरोना का रिकवरी दर 98.02 फीसदी हो गई है। 54 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इसमें शहर के 34 और ग्रामीण के 20 मरीज शामिल हैं। कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 4,67,587 हो गई है। इनमें शहर के 3,27,270 और ग्रामीण के 1,40,317 का समावेश है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 396 है। इनमें शहर के 323 और ग्रामीण के 73 शामिल हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। कोरोना मृतकों की कुल संख्या 9,025 है। इनमें शहर के 5,295, ग्रामीण के 2,306 और जिले के बाहर के 1,424 मृतक शामिल हैं। निजी लैब में 1,373, एम्स में 571, मेडिकल में 1,086, मेयो में 422, नीरी में 57, आरटीएमएनयू में 542 और एंटीजन में 638 सैंपल्स की जांच हुई। शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों समेत कोविड केयर सेंटर में 162 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 234 मरीज होम आइसोलेट हैं। इस समय मेडिकल में 36, मेयो में 8, एम्स में 5, आईजीआर डीसीएचसी में 1, आयसोलेशन अस्पताल में 3, एसएमएचआरसी में 4 मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा अन्य अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में मरीज भर्ती हैं।
अमरावती में कोरोना से 2 ने गंवाई जान
सोमवार को अमरावती के दो मरीजों को छोड़ अन्य छह जिलों में कोरोना से एक भी व्यक्ति की मृत्यु दर्ज नहीं हुई। संक्र मितों की संख्या भी काफी हद तक घट चुकी है। अमरावती जिले में सोमवार को 2 लोगों की मृत्यु के साथ 28 नए संक्रमित पाए गए। जबकि 70 लोग स्वस्थ हुए। वर्धा जिले में 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी तथा 17 लोग स्वस्थ हुए। यवतमाल जिले में मात्र 2 लोग पॉजिटिव पाए गए तथा 3 लोग स्वस्थ हुए। चंद्रपुर जिले में 65 लोग स्वस्थ हुए तथा 7 पॉजिटिव पाए गए। गड़चिरोली जिले में 8 लोग संक्रमित पाए गए तथा 16 ने कोरोना को मात दी। गोंदिया जिले में 4 संक्रमित पाए गए तथा 7 स्वस्थ हुए। भंडारा जिले में 12 मरीज स्वस्थ हुए और सिर्फ 1 नया मरीज पाया गया।
अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 1 मृत, 759 एक्टिव केस
अकोला जिले में सोमवार को केवल 3 नए पॉजिटिव केस मिलने से अब कुल 57,571 हो गए हैं। किसी संक्रमित की नई मौत न होने से मृतक संख्या 1,126 पर स्थिर रहीं। 13 लोगों के डिस्चार्ज किए जाने से कुल डिस्चार्ज पाने वाले 56,033 हो गए हैं। 412 एक्टिव इलाज करवा रहे हैं।
बुलढाणा जिले में सोमवार को इलाजरत एक महिला की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 661 हो गई है। 13 नए संक्रमित बढ़ने से कुल मरीज 86,625 हो गए हैं। 24 लोगों के स्वस्थ हो जाने से घर वापसी करने वाले 85,871 हो गए हैं। 110 एक्टिव मरीजों का उपचार प्रारम्भ है।
वाशिम जिले में सोमवार को 20 नए संक्रमित मिलने से अब तक कुल मरीज 41,380 हो चुके हैं। गत दिनों जिले के बाहर हुई 1 पॉजिटिव मरीज की मृत्यु का पंजीयन पोर्टल पर किए जाने से मृतकों की तादाद 618 पर पहुंची। 38 ठीक हो जाने से अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 40,532 हो गई है। 237 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है।
Created On :   28 Jun 2021 10:09 PM IST